अनिल कुमार
ब्यावर।स्मार्ट हलचल|जिला पुलिस अधीक्षक रतनसिंह एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. अनुकृति उज्जैनिया के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थ तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत ब्यावर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। जैतारण वृत्ताधिकारी रमेन्द्रसिंह हाड़ा के सुपरविजन में जिला विशेष टीम (DST) ब्यावर एवं थाना आनंदपुर कालू पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 15 महीने से फरार चल रहे ₹10,000 के इनामी तस्कर को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़ा गया आरोपी आनंदपुर कालू थाने के Top-10 वांछित अपराधियों की सूची में शामिल था।
393 किलो डोडा पोस्त और बंदूक बरामदगी से जुड़ा है मामला
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 25 फरवरी 2025 को आनंदपुर कालू पुलिस ने जोधपुर ग्रामीण पुलिस की सूचना पर नाकाबंदी की थी। इस दौरान पुलिस को देखकर तस्कर अपनी स्कॉर्पियो और किआ कार छोड़कर भागने लगे। पुलिस ने मौके से दो आरोपियों जितेन्द्र व अजरूद्दीन को दस्तयाब कर लिया था, जबकि आमदीन, सदाम व सुनील डूडी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए थे।
वाहनों की तलाशी लेने पर स्कॉर्पियो से 23 कट्टों में भरा 393.200 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त, एक 12 बोर डबल बैरल गन, 26 जिंदा कारतूस तथा 6 फर्जी नंबर प्लेटें जब्त की गई थीं। इस संबंध में थाना आनंदपुर कालू पर एनडीपीएस एवं आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया था।
4 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा
मामले में पुलिस पूर्व में 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी थी। 25 जुलाई 2026 को ब्यावर DST प्रभारी राजदीपेन्द्रसिंह के नेतृत्व में टीम ने वांछित आरोपी आमदीन पुत्र रमजान खाँ (उम्र 35 वर्ष, निवासी चाँद खाँ की ढाणी, ग्राम रियां सेंटा, पीपाड़ सिटी, जोधपुर ग्रामीण) को दस्तयाब कर आनंदपुर कालू पुलिस के सुपुर्द किया।
गहन पूछताछ कर रही है। आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी भीलवाड़ा के बिजौलिया थाने में एनडीपीएस एक्ट का मामला दर्ज है।
इस टीम को मिली सफलता
कार्रवाई करने वाली संयुक्त टीम में DST ब्यावर प्रभारी राजदीपेन्द्रसिंह (निरीक्षक), आनंदपुर कालू थानाधिकारी गणपतराम (उप निरीक्षक), एएसआई रामजस, एएसआई जितेन्द्रसिंह, हेड कांस्टेबल भवानीसिंह, कांस्टेबल सुरेन्द्र, कैलाशनाथ, महेन्द्र कुमार एवं पवन कुमार शामिल रहे।26 जुलाई 2026 को आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से अदालत ने मामले में विस्तृत अनुसंधान हेतु आरोपी को 4 दिन के पुलिस कस्टडी रिमांड पर सौंप दिया। पुलिस अब आरोपी से तस्करी के पूरे नेटवर्क, हथियार सप्लायरों तथा अन्य फरार साथियों के संबंध में
