Homeराज्यउत्तर प्रदेशबेवफ़ाई के शक में नर्स की निर्मम हत्या!

बेवफ़ाई के शक में नर्स की निर्मम हत्या!

बेवफ़ाई के शक में नर्स की निर्मम हत्या!

बेरहम पति को सिर पर ऐसा खून सवार हुआ…पेट में घोंपा चाकू, फिर भी न मरी तो सिर पर दे मारी मूसली

(शीतल निर्भीक ब्यूरो)
लखनऊ।स्मार्ट हलचल/अपनी बीबी नर्स के चरित्र पर उसे ऐसा शक हुआ कि वो सबकुछ भूल गया।बेरहम पति ने आधी रात को बेरहमी से उसे मौत के घाट उतार दिया। इससे पहले पत्नी से झगड़ा हुआ था। रातभर लाश के साथ बैठा रहा सुबह थाने पहुंचकर समर्पण कर दिया।मिली जानकारी के अनुसार उत्तर-प्रदेश के आगरा के सदर थाना क्षेत्र की सरस्वती विहार कॉलोनी में एक नर्स की हत्या उसके ही पति ने कर दी। पत्नी के चरित्र पर उसे शक था। इस वजह से दोनों के बीच रात में झगड़ा भी हुआ। वो हत्या के लिए पहले ही योजना बना चुका था। इसलिए तीनों बच्चों को दूसरे कमरे में सुला दिया। इसके बाद उसने पत्नी की कत्ल किया। कत्ल करने के बाद रातभर लाश के साथ गुजारी।

इस दौरान गोविंद ने पुलिस को बताया कि रात में पत्नी ने दोबारा झगड़ा शुरू कर दिया था। इस पर उसने अपने बच्चों को दूसरे घर में सुला दिया। रात करीब तीन बजे विवाद के बाद उसने गुस्से में पत्नी पर चाकू से कई वार किए। इसके बाद मूसल से प्रहार किए। पत्नी की हत्या के बाद वह कई घंटे तक कमरे में रहा। सुबह करीब सात बजे थाने पहुंचकर घटना की जानकारी दी।एसीपी पीयूषकांत ने बताया कि हत्या आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है।

14 साल पहले हुई थी शादी!

रामबाग, एत्माद्दौला निवासी मंजू गोला की शादी करीब 14 साल पहले सरस्वती विहार कॉलोनी निवासी गोविंद गोला के साथ हुई थी। मंजू निजी अस्पताल में नर्स थीं। गोविंद फोटोग्राफर है। दंपती के तीन बच्चे हैं।

चोरों ओर बिखरा था खून

पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तो कमरे में चारों तरफ खून बिखरा पड़ा था। मंजू का शव पास में पड़ा था। खून से सना चाकू और मूसली पास पड़े थे। पुलिस ने साक्ष्य एकत्रित किए। मृतका के भाई जनक सिंह का आरोप है कि पति और अन्य ससुरालीजन बहन का उत्पीड़न करते थे। वह फोन करके बताती थी।

पहले भी हुआ था झगड़ा

पति शक करता था, जबकि नर्स का काम होने के कारण उस पर फोन कॉल्स आते थे। शुक्रवार को भी पति-पत्नी के बीच झगड़ा हुआ था। पति ने उसे सिर पर पत्थर मारकर घायल कर दिया था। इस पर मंजू थाना सदर पहुंची थी। सदर थाने से उसे बुंदू कटरा चौकी जाने के लिए कहा गया। वह रात 11:30 बजे चौकी पहुंची तो पुलिसकर्मियों ने सुबह आने की कहकर लौटा दिया था।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
AD dharti Putra
logo
AD dharti Putra
RELATED ARTICLES