संगठन बढ़ाओ लोकतंत्र बचाओ अभियान को लेकर कांग्रेस की बैठक संपन्न

रणवीर सिंह चौहान

भवानी मंडी
स्मार्ट हलचल|राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा पूरे प्रदेश में संगठन बढ़ाओ लोकतंत्र बचाओ अभियान चलाया जा रहा है।उसी अभियान को लेकर ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष रोड़ सिंह परमार के नेतृत्व में नगर कांग्रेस कार्यालय में एक बैठक आयोजित कि गई।ब्लाक कांग्रेस प्रवक्ता अख़्तर अली ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला कांग्रेस अध्यक्ष विरेंद्र सिंह गुर्जर की अध्यक्षता एवं डग विधानसभा प्रभारी नेमी गुर्जर एवं विधानसभा प्रत्याशी चेतराज गहलोत के मुख्य आतिथ्य में बैठक सम्पन्न हुई।
बैठक में प्रमुख रूप से संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करना है और ग्राम स्तर से, नगर पालिका स्तर पर वार्ड अध्यक्षों कि नियुक्ति कर संगठन को बढ़ाना है, कांग्रेस कमेटी के सभी अग्रिम संगठनों में पदाधिकारियों कि नियुक्ति कर पार्टी को मजबूती प्रदान करना है।
बैठक को सभी वरिष्ठ नेताओं ने सम्बोधित करते हुए संगठन को सर्वोपरि मान कर पूरी इमानदारी से कार्य करने का आह्वान किया है।
जिला अध्यक्ष विरेंद्र सिंह गुर्जर ने नव नियुक्त पदाधिकारियों का माला पहनाकर स्वागत किया।
विधानसभा प्रभारी नेमी गुर्जर ने भवानी मंडी ब्लाक कि तारीफ करते हुए कहा कि यहां का संगठन बहुत मजबूत है।
प्रदेश सचिव धर्मराज मेहरा ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
नगर कांग्रेस अध्यक्ष विनय आसतौलिया कि तारीफ करते हुए कहा कि पूरे राजस्थान में सर्वप्रथम यहां वार्ड अध्यक्षों का कार्य पूरा हुआ है।
विधानसभा प्रत्याशी चेतराज गहलोत, पूर्व विधायक स्नेहलता आर्य व ब्लाक के कई वरिष्ठn नेताओं ने सम्बोधित किया है।
नगर कांग्रेस अध्यक्ष विनय आसतौलिया ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए पेयजल संकट पर अपनी बात रखी।
इस अवसर पर मौजूद प्रदेश सचिव चंद्र सिंह राणा, पूर्व नगर कैलाश बोहरा, मंडल अध्यक्ष प्रताप सिंह चौहान, बहादुर सिंह गुर्जर,राम चंद्र वर्मा, संजय जैन, पंचायती राज जिला अध्यक्ष जोरावर सिंह चौहान,अभाव अभियोग प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष मदन सिंह राठौड़, सेवादल अध्यक्ष आनंद काला, चिकित्सा प्रकोष्ठ अध्यक्ष डॉ विकास पांडे,अल्पसंख्यक प्रदेश कोर्डिनेटर मोहम्मद सलीम खान, प्रदेश महिला प्रकोष्ठ सचिव करुणा देवी, संगठन मंत्री कालु लाल सालेचा,अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ ब्लाक अध्यक्ष अख़्तर अली,एस सी प्रकोष्ठ नगर अध्यक्ष अरूण तंवर, सेवादल नगर अध्यक्ष राकैश चांवला, एवं कई वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व सरपंच, पार्षद, वार्ड पंच व सभी अग्रिम संगठनों के पदाधिकारी मौजूद रहे