बजरी भरे डंपर ने बाइक को मारी टक्कर एक की मौत दो घायल, मुआवजा राशि को लेकर किया धरना प्रदर्शन

सांवर वैष्णव

सवाईपुर:- स्मार्ट हलचल|नेशनल हाईवे 758 पर अगरपुरा गांव में बीती रात एक बड़ा ही दर्दनाक भीषण सड़क हादसा देखने को मिला, जहां बजरी लेकर जा रहे हैं एक तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार को कुचल दिया, इस हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए, सुचना पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची । पुलिस ने बजरी भरे डंपर को जब्त कर थाने लाकर खड़ा किया और मामला दर्ज कर जांच शुरू की । ग्रामीणों व परिजनों ने मुआवजा राशि को लेकर मोर्चरी के बाद धरना प्रदर्शन किया, प्रशासन और अधिकारियों की समझाइश के बाद मामला शांत हुआ और मुआवजा राशि पर सहमति बनने के बाद शव का पोस्टमार्टम किया गया । सदर थाना दीवान देवेंद्र सिंह राठौड़ ने बताया कि बुधवार देर रात नेशनल हाईवे पर अगरपुरा गांव में एक तेज रफ्तार बजरी से भरे डंपर ने भीलवाड़ा से घर लौट रहे बाइक सवार तीन जनों को अपनी चपेट में ले लिया । इस दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार पौडरास निवासी किशन सिंह पिता नंद सिंह राणावत उम्र 25 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई । वही उनके ही परिवार मे भाई करण सिंह पिता शिव सिंह राणावत उम्र 28 वर्ष व नरेंद्र सिंह पिता शैतान सिंह राणावत उम्र 18 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए । घायलों को जिला चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया, जहां प्राथमिक उपचार जारी है । वहीं मृतक किशन सिंह के शव को जिला चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया । जहां आज गुरुवार सुबह से ही बड़ी संख्या में ग्रामीण और परिजन मुआवजा राशि को लेकर मोर्चरी के बाहर धरना प्रदर्शन करने लगे, सूचना पर पहुंचे प्रशासन और अधिकारियों ने ग्रामीण व परिजनों से समझाइश की, काफी देर समझाइश करने के बाद उचित कार्रवाई व मुआवजा राशि पर सहमति बनने पर शव का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों के सुपुर्द किया । पुलिस ने बजरी से भरे डंपर को जप्त कर थाने लाकर खड़ा किया, पुलिस ने देर रात मामला देख कर जांच शुरू की ।।

गमहिन माहौल में हुआ अंतिम संस्कार
दुर्घटना के शिकार हुए किशन सिंह का शव जैसे ही घर पहुंचा तो घर में कोहराम मच गया और हर तरफ चीज पुकार फुट पड़ी, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया, जो सुबह घर से हंसता खेलता काम पर गया वो कफन में लिपटकर घर पहुंचा । मृतक किशन सिंह दो भाइयों में छोटा है, उनका बड़े भाई भारतीय सेना में देश की रक्षा कर रहा । गुरुवार सायं को गमहिन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया ।।