नशा नाश का द्वार – डाबरिया
काछोला 9
अगस्त -स्मार्ट हलचल|सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150 वी जयंती के उपलक्ष्य में पुलिस अधीक्षक सागर राणा के आदेशानुसार जनजागरूकता अभियान के तहत लायंस क्लब भीलवाड़ा टेक्सटाइल सिटी,प्रजापति ईश्वरीय विश्वविद्यालय तथा मेडिकल विंग के संयुक्त तत्वाधान में कोटड़ी पुलिस उपाधीक्षक सुरेश कुमार डाबरिया,थाना प्रभारी नरेश कुमार शर्मा द्वारा नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई।
वही कार्यक्रम में पुलिस उपाधीक्षक सुरेश डाबरिया ने कहा कि नशा वास्तव में नाश का द्वार है। यह एक ऐसी दीमक है जो इंसान के तन, मन, धन और उसके पूरे परिवार को अंदर से खोखला कर देती है। शुरुआत में व्यक्ति नशे को करता है, लेकिन धीरे-धीरे नशा व्यक्ति को पूरी तरह खत्म कर देता है। वही थाना प्रभारी नरेश कुमार ने कहा कि व्यसन मुक्त समाज और राष्ट्र निर्माण हेतु सभी से आह्वान किया जिससे आमजन नशे की प्रवृति से दूर रहकर जीवन में सफलता हासिल करे।
नशा मुक्ति एवं राष्ट्र निर्माण महाअभियान – नशा मुक्त भारत अभियान एवं मिशन सम्पंदन के तहत 10 करोड़ नक्शा मुक्ति प्रतिज्ञा महा अभियान का आयोजन किया गया जिसमें करीब 250 से 300 व्यक्तियों ने नशा मुक्ति की शपथ ली एवं उपस्थित अधिकारियों समाज सेवायों व नागरिकों ने व्यसन मुक्त समाज और राष्ट्र निर्माण हेतु एकजुट रहने की शपथ ली।
महिला सुरक्षा व हेल्पलाइन प्रचार -महिलाओं की सुरक्षा सशक्तिकरण और आत्मरक्षा हेतु जानकारी दी गई तथा आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर 112, 1090 नंबर का व्यापक प्रचार प्रचार किया गया।
साइबर सुरक्षा एवं डिजिटल फ्रॉड से बचाव –
साइबर अपराधों ऑनलाइन ठगी और ओटीपी फ्रॉड से बचने के प्रति नागरिकों को सतर्क किया गया तथा किसी भी वित्तीय धोखाधड़ी पर तत्काल 1930 हेल्पलाइन पर संपर्क करने का सुझाव दिया गया।
सड़क सुरक्षा व यातायात नियम – वही इस दौरान सड़क दुर्घटनाओं की रोकने के लिए हेलमेट ,सीट बेल्ट के उपयोग,स्पीड लिमिट और यातायात नियमों के पालन हेतु जागरूक किया गया।
