Homeभीलवाड़ाबुजुर्ग और दिव्यांग जन के चेहरे पर छाई खुशी, होम वोटिंग कर...

बुजुर्ग और दिव्यांग जन के चेहरे पर छाई खुशी, होम वोटिंग कर अपने मत का किया प्रयोग

राजेश कोठारी

करेड़ा। घर बैठे मतदान करने के बाद बुजुर्गों व दिव्यांग के चेहरों पर उस समय खुशी देखी गई जब होम वोटिंग के लिए घर पर आई मतदान टीम ने लोकसभा चुनाव में पहली बार बुजुर्गों व दिव्यांग से घर पर ही मतदान कराया। लोकसभा चुनाव में जिले में 2593 बुजुर्ग व दिव्यांग को इसकी सुविधा मिलेगी तो करेड़ा उप खंड क्षेत्र में 144 बुजुर्ग व दिव्यांग होम वोटिंग करेंगे।वहीं मतदान के बाद मतदाताओं ने बताया कि चुनाव आयोग द्वारा इस तरह की वोटिंग करवाना सराहनीय पहल है वहीं चुनाव में मतदान प्रतिशत भी बढेगा।
होम वोटिंग के दौरान मतदान अधिकारी व एक पुलिसकर्मी भी साथ में थे ।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
news paper logo
RELATED ARTICLES