बून्दी-स्मार्ट हलचल|सर्व ब्राह्मण महासभा समिति के तत्वाधान में रविवार को शस्त्र और शास्त्र के ज्ञाता भगवान श्री परशुराम जयंती महोत्सव हर्षोल्लास से मनाया गया। इसके तहत मंशापूर्ण गणेश मंदिर बालचंदपाड़ा से वाहन रैली एवं शोभायात्रा का शुभारंभहुआ। गढ़ की पड़स से 600 मातृशक्ति की कलश यात्रा शोभायात्रा में सम्मिलित हुई। कलश यात्रा में सभी महिला पदाधिकारी केसरिया साड़ी एवं अन्य मातृशक्ति चुनरियो में सुसज्जित होकर चल रही थी। शोभायात्रा में शामिल विप्र समाज के पुरूष, महिलाएं और युवा परशुराम भगवान की जय जयकार करते हुए चल रहे थे जिससे जयघोषो से समूचा शहर गुंजायमान रहा। शोभायात्रा में, महिलाओं की कलश यात्रा, दुपहिया एवं चार पहिया विशाल वाहन रैली परशुराम रथ रथ, घोड़े, डीजे, बगिया, झांकियां, परशुराम रथ, ध्वजा पताकाएं, ढोल, बैंड बाजे, नगाडे, राष्ट्रीय संतों का आगमन, रूद्र पाठ करते हुए पंडित, केसरिया दुपट्टो से सुसज्जित युवा शोभायात्रा के मुख्य आकर्षण रहे। अखाड़ प्रभारी संदीप श्रृंगी के नेतृत्व में
बालक बालिकाओं द्वारा हैरतअंगेज कारनामे दिखाये गये। शोभायात्रा मुख्य मार्गो नाहर का चौहट्टा, सदर बाजार, चौमुखा बाजार, चौगान गेट, इंद्रा मार्केट कोटा रोड़, अहिंसा सर्किल, परशुराम चौराहा होते हुए आजाद पार्क में सपन्न हुई। शोभायात्रा का विभिन्न घटकों द्वारा शीतल पेय, पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। परशुराम वाटिका में भगवान परशुराम की 101 दीपको से महाआरती की गई एवं विश्व कल्याण
की मंगल कामना की गई। शोभायात्रा में लोकसभा अध्यक्ष
के ओएसडी राजीव दत्ता के शामिल होने पर युवाओं ने हार पहनाकर स्वागत किया। दत्ता भी शोभायात्रा में शामिल हुए और जनता का अभिवादन किया। इस दौरान विधायक हरिमोहन शर्मा, जिलाध्यक्ष मिथिलेश दाधीच, संयोजक मनीष गौतम, स्वागत अध्यक्ष भरत शर्मा, शहर अध्यक्ष अशोक शर्मा सेक्रेट्री, उपाध्यक्ष अजय त्यागी, महिला जिलाध्यक्ष किरण शर्मा, महिला संयोजक साधना श्रृंगी, जिला मंत्री राजेंद्र भारद्वाज, अखिल भारतवर्षीय दाहिमा दाधीच ब्राह्मण
महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच, जिला अध्यक्ष आलोक दाधीच, अरबन बैंक के चेयरमैन सत्येश शर्मा, समृद्ध शर्मा, चर्मेश शर्मा, गौरव शर्मा, राजकुमार शृंगी, भाजपा नेता संजय हे शर्मा यश त्यागी, उदय त्यागी, पुरूषोत्तम लाल पारीक, लोकेश सुखवाल, चेतन पंचोली, डॉ. सुरेश शर्मा, गणेश भाया, रामस्वरूप शर्मा, मदन गोपाल शर्मा, सुलोचना दौराश्री, शिव दाधीच, नीलिमा शर्मा, स्वाति दाधीच, महासचिव प्रेमलता दाधीच, कीर्ति सुखवाल,
अरुणा चतुर्वेदी, भारती शर्मा सहित बड़ी संख्या में विप्र समाज के विभिन्न घटको के महिला, पुरूष व युवा मौजूद रहे। जिला प्रवक्ता नूतन तिवारी ने बताया कि परशुराम वाटिका में आयोजित समारोह में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की गौरवमयी उपस्थिति रहीं और उनका समाजबंधुओं को मार्गदर्शन मिला। बिरला व अन्य अतिथियों का महासभा के पदाधिकारियों ने भव्य स्वागत किया और उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किया।
