चिकित्सा व्यवस्था में सुधार के लिए 11 सूत्रीय मांगों को लेकर जनआंदोलन का ऐलान

5 अक्टूबर को बाजारों में प्रतीकात्मक चंदा अभियान, 6 अक्टूबर को बूंदी बंद

बूंदी- स्मार्ट हलचल|जिला अस्पताल की चिकित्सा व्यवस्था में सुधार, मरीजों को समय पर उपचार एवं विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने तथा विभिन्न गंभीर मामलों में जवाबदेही सुनिश्चित करने की मांग को लेकर शनिवार को आयोजित महाबैठक में बूंदी के सामाजिक, व्यापारिक, राजनीतिक एवं विभिन्न संगठनों से जुड़े सैकड़ों जिम्मेदार नागरिक एकजुट हुए।बैठक का सामूहिक संचालन संयुक्त व्यापार महासंघ अध्यक्ष प्रेम प्रकाश एवरग्रीन, कार्यकारी अध्यक्ष पीतांबर शर्मा एवं सचिव प्रशांत मोदी द्वारा किया गया। बैठक में चिकित्सा व्यवस्था से जुड़े गंभीर जनहित के मुद्दों पर विस्तृत चर्चा के बाद 11 सूत्रीय मांगों को लेकर चरणबद्ध जनआंदोलन का निर्णय लिया गया।
(1). स्व. अशोक गुप्ता प्रकरण की निष्पक्ष जांच
(2). कार्डियोलॉजिस्ट एवं न्यूरोलॉजिस्ट की नियुक्ति
(3) प्रसूताओं की मृत्यु के मामलों की गहन जांच
(4). 24×7 वरिष्ठ चिकित्सकों की उपलब्धता
(5). आधुनिक एवं पूर्ण सुसज्जित इमरजेंसी CCU यूनिट,
(6). 24×7 जीवनरक्षक सुविधाएं, ECG,ऑक्सीजन,
(7). अस्पताल की उच्चस्तरीय निगरानी
(8). सर्पदंश उपचार की पर्याप्त व्यवस्था
(9). RGHS एवं पेंशनर सुविधाएं सुचारू हों
(10) पार्किंग में निर्धारित शुल्क ही लिया जाए
(11). ब्लड सेपरेशन मशीन एवं SDP सुविधा शुरू हो

6 अक्टूबर को बूंदी बंद

बैठक में सामूहिक रूप से निर्णय लिया गया कि मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026 को बूंदी बंद रखा जाएगा।
संयुक्त व्यापार महासंघ ने बूंदी के सभी व्यापारिक प्रतिष्ठानों, सामाजिक संगठनों, राजनीतिक दलों, धार्मिक संगठनों, युवा संगठनों तथा आम नागरिकों से अपील की कि वे शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से इस जनहित के आंदोलन में सहभागी बनें।
बैठक में उपस्थित सैकड़ों लोगों ने एक स्वर में अस्पताल की व्यवस्थाओं में सुधार की आवश्यकता जताते हुए कहा कि चिकित्सा सुविधा कोई एहसान नहीं, बल्कि आम नागरिक की मूलभूत आवश्यकता है।
संयुक्त व्यापार महासंघ अध्यक्ष प्रेम प्रकाश एवरग्रीन, कार्यकारी अध्यक्ष पीतांबर शर्मा एवं सचिव प्रशांत मोदी ने कहा कि बूंदी की जनता की यह आवाज अब किसी एक संगठन तक सीमित नहीं है। विभिन्न सामाजिक, व्यापारिक एवं राजनीतिक संगठनों के जिम्मेदार लोगों ने एक मंच पर आकर इन मांगों का समर्थन किया है इस दौरान जनरल मर्चेंट एसोसिएशन अध्यक्ष नीरज भार्गव, भंवर सिंह,सदर बाजार व्यापार संघ अध्यक्ष अनिल नंदवाना, राकेश जैन, अशोक अजमानी, दिनेश बिलोची भानु जैन, निरंजन जिंदल ,नवीन जैन, भारत विकास परिषद आलोक नाटेकर, मुरली मनोहर माथुर, नारायणसिंहगौड,ऑटोमोबाइल्स राजकुमार झंवर, सर्व ब्राह्मण महासभा पीयूष शर्मा, विकास सनाढ्य, रवि कुमार गोंद, हिमांशु जैन, उमेश खत्री, सहित जिम्मेदार व्यक्ति उपस्थित रहे।।