18-19 साल के युवाओं को वोटर बनाने का अभियान शुरू, छूटे नाम भी जुड़ेंगे

(महेन्द्र नागौरी)

भीलवाड़ा में पात्र युवाओं को मतदाता सूची से जोड़ने की कवायद तेज, फॉर्म-6 भरकर करा सकेंगे पंजीकरण

स्मार्ट हलचल|भीलवाड़ा लोकतंत्र में भागीदारी से कोई पात्र युवा वंचित न रहे, इसके लिए निर्वाचन विभाग ने 18-19 आयु वर्ग के नए मतदाताओं को मतदाता सूची में जोड़ने के लिए विशेष अभियान शुरू किया है। जिला कलेक्टर जसमीत सिंह संधू के निर्देश पर पात्र युवाओं के साथ SIR-2026 के दौरान सूची से नाम कटने वाले नागरिकों को भी दोबारा नाम जुड़वाने का अवसर दिया जा रहा है।
निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (एसडीएम) भीलवाड़ा के अनुसार, 1 अक्टूबर 2026 तक 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके या इस तिथि तक 18 वर्ष के होने वाले ऐसे युवा, जिनका नाम मतदाता सूची में दर्ज नहीं है, आवेदन कर सकते हैं। पात्र नागरिकों को फॉर्म-6 भरना होगा। आवेदन Voter Helpline App/Portal या संबंधित मतदान केंद्र के बीएलओ के माध्यम से किया जा सकता है।
प्रशासन ने अपील की है कि परिवार और आसपास के ऐसे युवाओं तथा अन्य पात्र नागरिकों की पहचान कर उनका पंजीकरण करवाएं, ताकि कोई भी योग्य नागरिक अपने मताधिकार से वंचित न रहे।