(पंकज पोरवाल)
भीलवाड़ा ।स्मार्ट हलचल|भीलवाड़ा में कर्मचारी महासंघ एकीकृत द्वारा राज्य सरकार के अर्जित अवकाश (म्ंतदमक स्मंअम) के नगद भुगतान को बंद करने के फैसले के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन में विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने भाग लेते हुए सरकार के इस निर्णय के खिलाफ अपनी नाराजगी जाहिर की। अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ एकीकृत प्रदेश अध्यक्ष गजेंद्र सिंह के आह्वान पर भीलवाड़ा जिला अध्यक्ष लक्की ब्यावट के नेतृत्व में भीलवाड़ा के कर्मचारियों ने जिला कलेक्टर कार्यालय परिसर में प्रदर्शन कर एडीएम सिटी अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट प्रतिभा देवटिया को ज्ञापन सौंपा। महासंघ के प्रतिनिधियों ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जल्द ही इस निर्णय को वापस नहीं लिया, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। उन्होंने ज्ञापन के माध्यम से राज्य सरकार से इस आदेश को निरस्त करने की मांग की। ज्ञापन में बताया कि हाल ही में राज्य सरकार के आदेश के तहत कर्मचारियों के अर्जित अवकाश के नगद भुगतान बंद करने का राज्य सरकार विचार कर रही है इसके विरोध में समस्त कर्मचारियों ने अपनी मांग को पुरजोर प्रदर्शित करते हुए भारी विरोध किया और सरकार के इस फैसले को कर्मचारियों के पक्ष में नहीं बताया अगर राज्य सरकार इस तरह का निर्णय ले रही है तो इसके कारण कर्मचारियों को काफी नुकसान उठाना पड़ सकता है। राजस्थान राज्य के समस्त कर्मचारी पूरी मेहनत के साथ आम जनता के लिए कार्य करते हैं लेकिन सरकार के इस फैसले से वह नाराज है। अगर सरकार इस फैसले को वापस नहीं लेती है तो राज्य भर में इसका कड़ा से कड़ा विरोध किया जाएगा दूसरी मांग महात्मा गांधी चिकित्सालय भीलवाड़ा में लगे प्लेसमेंट कंप्यूटर ऑपरेटर को सीएसआर संविदा नियमों में लेकर सूची जारी की जाए ज्ञापन में तीसरी मांग के अंतर्गत विजय राज सिंधिया मेडिकल कॉलेज भीलवाड़ा के कर्मचारियों के विलोपित किये गए पद की पुनः बहाली या नये पद श्रृंजन की मांग के साथ ही विगत दो महीने से वेतन नहीं दिया गया है जिसके अभाव में उनका काफी परेशानी उठानी पड़ रही है अतः तुरंत वेतन दिलाने की मांग के साथ ही मांग की गई कि जनरल नर्सिंग ट्रेनिंग सेंटर भीलवाड़ा के विद्यार्थियों का स्टाइफंड बढाकर दिलाया जाए ताकि विद्यार्थियों को ऐसे महंगाई के दौर मे अपना गुजारा चलाने मे तकलीफ ना झेलनी पड़े। ज्ञापन देने के अंतर्गत काशीराम नायक, ललित जीनगर, विनोद सोनी, दिनेश तिवारी, पवन देपन, करण सिंह, पवन सेन, सोनू जीनगर, नूर मोहम्मद खान सहित कई कर्मचारी उपस्थित थे।
