CBSE 10वीं बोर्ड के नतीजे घोषित, आधिकारिक वेबसाइट्स और DigiLocker पर ऐसे चेक करें अपना परिणाम

स्मार्ट हलचल: शिक्षा जगत / ब्रेकिंग न्यूज़

नई दिल्ली |  एजुकेशन डेस्क

स्मार्ट हलचल|सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) के 10वीं कक्षा के लाखों छात्रों का इंतजार आज खत्म हो गया है। सीबीएसई बोर्ड ने कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम आधिकारिक रूप से घोषित कर दिए हैं। 17 फरवरी से 11 मार्च के बीच आयोजित हुई इन परीक्षाओं में शामिल हुए करीब 25 लाख छात्र अब अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

सर्वर पर भारी लोड, UMANG और DigiLocker ऐप से मिल रही राहत

रिजल्ट घोषित होते ही बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट्स पर भारी ट्रैफिक देखने को मिल रहा है, जिसके कारण छात्रों को सर्वर धीमा होने की समस्या आ रही है। इसे देखते हुए अधिकारियों ने छात्रों को DigiLocker (डिजीलॉकर) और UMANG (उमंग) ऐप का इस्तेमाल करने की सलाह दी है, जहां वे सीधे अपनी डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं।

अस्वस्थ प्रतिस्पर्धा को रोकने की अपनी नीति के तहत, सीबीएसई ने इस साल भी 10वीं कक्षा के छात्रों की कोई भी मेरिट लिस्ट या टॉपर्स की सूची जारी नहीं की है। साथ ही, 12वीं कक्षा के परिणाम अभी घोषित नहीं हुए हैं, जिनके जल्द ही आने की संभावना है।

यहाँ और ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट:

छात्र अपना रिजल्ट देखने के लिए अपना रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड आईडी तैयार रखें।

  • आधिकारिक वेबसाइट्स: cbse.gov.in, cbseresults.nic.in और results.cbse.nic.in पर जाएं।
  • DigiLocker: digilocker.gov.in पोर्टल पर जाकर APAAR ID या आधार लिंक से अपनी डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड करें।
  • SMS सेवा: मोबाइल से CBSE10 <Roll No> टाइप कर 7738299899 पर भेजें।
  • UMANG App: उमंग ऐप पर ‘CBSE’ सर्विस में जाकर आसानी से परिणाम देखें।