(रमेश चंद्र डाड)
आकोला स्मार्ट हलचल|मांडलगढ़ विधानसभा क्षेत्र में आकोला से बड़लियास तक जाने वाली मुख्य सड़क, जो बेगू से शाहपुरा को जोड़ने वाला अहम मार्ग है, आज बदहाली की चरम सीमा पर पहुंच चुकी है। रोजाना इस सड़क से हजारों छोटे-बड़े वाहन गुजरते हैं, लेकिन इसके बावजूद सड़क की हालत ऐसी है और वर्षों से इसकी सुध ही नहीं ली गई।_सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे, उखड़ी हुई डामर और धूल का गुबार अब आम बात बन चुकी है। हालात इतने खराब हैं कि आए दिन राहगीर चोटिल हो रहे हैं और दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह क्षेत्र की सबसे व्यस्त सड़क होने के बावजूद, विभागीय अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की अनदेखी का शिकार बनी हुई है।_
*सबसे बड़ी बात यह है कि इसी मार्ग से बड़े अधिकारी और जनप्रतिनिधि भी गुजरते हैं, फिर भी समस्या जस की तस बनी हुई है।*
_अब क्षेत्रवासियों ने पीडब्ल्यूडी विभाग से मांग की है कि इस सड़क का तत्काल सर्वे कर मरम्मत कार्य या नया कार्य शुरू किया जाए, ताकि आमजन को राहत मिल सके और संभावित हादसों पर रोक लगाई जा सके।_
*क्या पीडब्ल्यूडी अब जागेगा, या हादसों का सिलसिला यूं ही चलता रहेगा*
