शाहपुरा। स्मार्ट हलचल|सीबीएसई क्लस्टर स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन 14 से 16 अगस्त 2026 तक राव घीसा राम शिक्षा निकेतन, बुहाना (झुंझुनूं) में किया जा रहा है। प्रतियोगिता में स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल, शाहपुरा की अंडर-17 छात्रा वॉलीबॉल टीम भाग लेने जा रही है।मीडिया प्रभारी डॉ. परमेश्वर कुमावत ने बताया कि विद्यालय की टीम में अन्वी कनावत, अदिति धाभाई, रुद्राक्षी शर्मा, छवि राठौड़, अनुष्का दाधीच, अंकिता धाकड़, मानवी वैष्णव, मुक्ता लड्ढा, जानवी वैष्णव, आराध्या राणावत, रिया माली एवं आराध्या सैनी शामिल हैं।
दल प्रभारी अध्यापिका सुधा चौहान के नेतृत्व में छात्राएँ प्रतियोगिता में भाग लेंगी। इस अवसर पर विद्यालय के पूर्व शारीरिक शिक्षक नरेश पाल सिंह, अध्यापक लोकेश कुमार चौधरी एवं प्रकाश चंद्र धोबी भी उपस्थित रहे ।
