जनगणना 2027 : एचएलबी-04 में 100% स्वजनगणना पूर्ण, सुरेंद्र प्रताप सिंह का उत्कृष्ट कार्य

अनिल जांगिड़

स्मार्ट हलचल|भारत की जनगणना 2027 के तहत नगर पालिका बिजयनगर क्षेत्र में चल रहे स्वजनगणना अभियान में एचएलबी क्रमांक-04 में 100 प्रतिशत भवनों की स्वजनगणना पूर्ण कर उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की गई है।
नगरपालिका चार्ज बिजयनगर में कार्यरत सुरेंद्र प्रताप सिंह ने आमजन को जागरूक करते हुए घर-घर संपर्क कर स्वजनगणना के लिए प्रेरित किया। उनके प्रयासों से एचएलबी-04 का संपूर्ण ब्लॉक सफलतापूर्वक पूर्ण हो गया।
इस कार्य में फील्ड ट्रेनर लोकेश कुमार वर्मा का विशेष मार्गदर्शन एवं सहयोग भी प्राप्त हुआ। अभियान की सफलता को जनगणना कार्य में कर्तव्यनिष्ठा और उत्कृष्ट सहभागिता का उदाहरण माना जा रहा है।
नगर जनगणना अधिकारी एवं अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका बिजयनगर प्रताप सिंह भाटी ने इस उपलब्धि पर सुरेंद्र प्रताप सिंह को बधाई देते हुए जिला स्तर पर सम्मानित किए जाने हेतु उनका नाम प्रस्तावित किया है।