(हरिप्रसाद शर्मा)
पुष्कर/ अजमेर/स्मार्ट हलचल|मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में आज जन अभियोग एवं सतर्कता समिति की राज्य स्तरीय संवाद एवं वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग आयोजित की गई। कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से अधिकारियों एवं समिति सदस्यों ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भाग लिया।उपखण्ड पुष्कर से उपखण्ड अधिकारी पुष्कर की उपस्थिति में जन अभियोग एवं सतर्कता समिति के सदस्य भुवनेश पाठक, शक्ति सिंह राठौड़, अरुण वैष्णव, पुष्कर नारायण भाटी, सम्पत सुवाल,, मदन सिंह उर्फ माणकचंद उपस्थित रहे।
इस दौरान आमजन से प्राप्त परिवादों एवं शिकायतों के प्रभावी निस्तारण, लंबित प्रकरणों के समयबद्ध समाधान तथा आमजन को शासन की योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ सुगमता से उपलब्ध कराने के संबंध में चर्चा की गई।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आमजन की समस्याओं का संवेदनशीलता एवं प्राथमिकता के साथ त्वरित समाधान सुनिश्चित करने तथा जन अभियोगों के निस्तारण में किसी प्रकार की अनावश्यक देरी नहीं करने के निर्देश दिए।
वीसी के दौरान दिए गए निर्देशों की पालना सुनिश्चित करने तथा आमजन की समस्याओं के प्रभावी निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।
