चावंडिया में चारभुजा नाथ फूलडोल महोत्सव पर ठाकुर जी को लगाया छप्पन भोग, निकाली शोभायात्रा

 सांवर वैष्णव

सवाईपुर:-स्मार्ट हलचल|क्षेत्र के चावंडिया गांव में बुधवार को श्री चारभुजा नाथ फूलडोल महोत्सव के मौके पर ठाकुर जी को विशाल छप्पन भोग लगाया गया, वही ठाकुर जी की भव्य शोभायात्रा निकाली गई । फूलडोल कमेटी के सदस्यों व ग्रामीणों ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष की चावंडिया गांव में फूलडोल महोत्सव का आयोजन बुधवार को‌ हुआ, बुधवार प्रातः 9:15 बजे चारभुजानाथ मंदिर में ठाकुर जी का अभिषेक किया गया, वही दोपहर 12:15 बजे मंदिर में हवन, पूजन कर शिखर पर ध्वज दंड की स्थापना की गई । वही दोपहर 3:15 बजे छप्पन भोग को दर्शनों के लिए सजाया । सायं 5:15 बजे छप्पन भोग का भोग लगाकर चारभुजा नाथ व छप्पन भोग की महा आरती की गई । इसके बाद ही चारभुजा नाथ की शोभायात्रा मंदिर से गाजे-बाजे और ढोल-नगाड़ों के साथ प्रारंभ हुई, जिसमें महिला पुरुष व युवक युवतियां नाचती गाती हुई चली, शोभायात्रा गांव के विभिन्न मार्गो से होते हुए गुजरी, जहां ग्रामीणों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर ठाकुर जी का स्वागत किया, जो रात्रि में चामुंडा माता तालाब स्थित फूलडोल पांडाल में पहुंची ।।