विद्यार्थियों कों नि:शुल्क बैग किये वितरित

बानसूर।स्मार्ट हलचल|निकटवर्ती ग्राम हाजीपुर स्थित दीवान राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में भामाशाहों एवं विद्यालय स्टाफ कें सहयोग से कक्षा 1 से 12 वीं तक के सभी छात्र-छात्राओं को निःशुल्क स्कूल बैग वितरित किए गए। कार्यक्रम में विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखने को मिला औंर बैग पाकर विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठें। प्रधानाचार्य राजेंद्र कुमार मीणा ने बताया कि शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से यह पहल की गई है, ताकि किसी भी विद्यार्थी को संसाधनों की कमी के कारण पढ़ाई में परेशानी न हो। उन्होंने भामाशाहों के सहयोग की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि “विद्या सबसे बड़ा धन है, जो जीवनभर साथ रहता है, इसलिए सभी विद्यार्थी मन लगाकर पढ़ाई करें और अपने लक्ष्य को हासिल करें।” कार्यक्रम में शिक्षकगण, भामाशाह, ग्रामीण व विधार्थी मौजूद रहें।