(दीपक राठौर)
बिजौलियाँ|स्मार्ट हलचल|बिजौलिया कस्बे में संचालित अंग्रेजी माध्यम एवीएस स्कूल की छात्रा चार्वी विजयवर्गीय पुत्री मुकेश मेड़तिया अनीता विजयवर्गीय ने सीबीएसई 12वीं के विज्ञान वर्ग में घोषित परीक्षा परिणाम में मांडलगढ़ तहसील में प्रथम स्थान एवं भीलवाड़ा जिले में दूसरा स्थान प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। छात्रा ने विज्ञान वर्ग में 95.60 प्रतिशत हासिल किए हैं। छात्रा की इस उपलब्धि पर क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। छात्रा भविष्य मे आईआईटीयन बनकर प्रशासनिक सेवा में जाना चाहती है।
