Homeराज्यBJP का तंज.. कहा, राहुल गांधी के आने से होगा प्रदेश का...

BJP का तंज.. कहा, राहुल गांधी के आने से होगा प्रदेश का मनोरंजन,Chhattisgarh Chief Minister

Chhattisgarh Chief Minister: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय गुरुवार सुबह रायपुर पहुंचे. बुधवार को उन्होंने दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की. मीडिया से चर्चा करते हुए उन्होंने राहुल गांधी की न्याय यात्रा को लेकर बड़ा बयान दिया है. मुख्यमंत्री साय ने तंज कसते हुए कहा कि भारत जोड़ो यात्रा का क्या हश्र हुआ सभी के सामने है. अब न्याय यात्रा निकाले हैं. विधानसभा चुनाव के बाद कितने लोग पार्टी छोड़ रहे हैं, पहले उन सभी के साथ न्याय हो जाए. सरकार के पहले बजट पर भी सीएम साय ने बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा कि इंतजार करिए, बजट बहुत अच्छा होगा.

पार्टी के प्रमुख संजय श्रीवास्तव ने कहा है कि इस यात्रा से छत्तीसगढ़ में राहुल गांधी का हास्य व्यंग प्रसंग चलेगा। प्रवक्ता ने दावा किया हैं कि राहुल गांधी जहां-जहां गए हैं कांग्रेस वहां से समाप्त होती गई है। उनकी यात्रा 11 की 11 सीटों पर रहे, क्योंकि हमारा लक्ष्य 11 है। बकौल संजय श्रीवास्तव राहुल गांधी की यात्रा के बाद उनके वोट परसेंटेज में बढ़ोतरी होगी। उनकी न्याय यात्रा सिर्फ यही है कि हास्य व्यंग्य के प्रसंग चलेंगे, छत्तीसगढ़ की जनता का मनोरंजन होगा।

प्रदेश में भी न्याय यात्रा

बता दें कि छत्तीसगढ़ में भारत जोड़ो न्याय यात्रा 7 जिलों से गुजरेगी।भारत जोड़ो न्याय यात्रा 15 फरवरी के बाद छत्तीसगढ़ पहुंचेगी। ये यात्रा रायगढ़, सक्ती, जांजगीर, कोरबा, सरगुजा, सूरजपुर और बलरामपुर से गुजरेगी। यात्रा के लिए प्रदेश संयोजक व जिला पर्यवेक्षक नियुक्त कर दिए गए हैं, जो यात्रा की जिम्मेदारी संभालेंगे। इसे लेकर प्रदेश कांग्रेस ने व्यापक तैयारी की हैं। जिन जिलों से यह यात्रा गुजरेगी वहां संगठन को विशेष निर्देश दिए गए हैं।

लोकसभा चुनाव की तैयारियां तेज: नितिन

वहीं लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर नितिन नबीन ने कहा, भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता दिन रात काम करते हैं। चुनाव के लिए संगठन और लोकसभा स्तर पर बैठक हो रही है। हम लोग समीक्षा कर रहे हैं कि लोकसभा में क्या स्थितियां है और किस तरह से और बेहतर किया जा सकता है।

विधायकों को लोकसभा लड़ाने की भी तैयारी पर उन्होंने कहा, थोड़ा इंतजार करिए।कांग्रेस में सद्भावना नजर आ रही है। वह एक दूसरों को चुनाव लड़ने के लिए कह रहे हैं। मैं कहूंगा कि आज कांग्रेस अपने उम्मीदवारों को उतारने के लिए हिम्मत नहीं जुटा पा रही है और उस कसौटी पर अपने आपको कसने के लिए तैयार नहीं है तो आप समझ सकते हैं, कितना न्याय हो पाएगा।

wp-17693929885043633154854019175650
RELATED ARTICLES