सीबीईओ पद की नई जिम्मेदारी संभालने पर सहयोगियों ने दी शुभकामनाएं-सफल कार्यकाल की कामना
शिवराज बारवाल मीना
टोंक। स्मार्ट हलहल|टोडारायसिंह में मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी (सीबीईओ) पद पर पदस्थापित होने पर अमित मीणा का कार्यालय परिसर में आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया गया। इस अवसर पर कार्यालय स्टाफ ने माला पहनाकर एवं साफा बांधकर उनका अभिनंदन किया।स्वागत सम्मान में एसीबीईओ (प्रथम) कमलेश कुमार शर्मा, यूसीईईओ चन्द्रप्रकाश कुर्मी तथा कार्यालय कार्मिक संजय कुमार शर्मा, खुशीराम गुर्जर, अखिलेश वैष्णव सहित अन्य कर्मचारियों ने अमित मीणा को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल एवं जनहितकारी कार्यकाल की कामना की। इस अवसर पर सभी ने विश्वास व्यक्त किया कि अमित मीणा के नेतृत्व में टोडारायसिंह ब्लॉक क्षेत्र में शिक्षा व्यवस्था को नई दिशा मिलेगी तथा शैक्षणिक गुणवत्ता और प्रशासनिक कार्यों में सकारात्मक सुधार होगा। इस संबंध में जानकारी मीणा समाज के सामाजिक कार्यकर्ता बाबूलाल मीणा ने दी।
