राजेश मिश्रा
झालावाड़|स्मार्ट हलहल|शिविर मनोहर थाना उपखंड अधिकारी की अध्यक्षता में किया गया। शिविर प्रभारी तहसीलदार माधव लाल बेरवा द्वारा बताया गया कि शिविर में खरेडिया गांव के वर्षों पुराना हरिमोहन मीणा, भंवरलाल मीणा एवं रणजीत मीणा पिता घनश्याम मीणा का खाता विभाजन,45 खातों में नाम शुद्धिकरण भू अभिलेख निरीक्षक बलराम मीणा एवं पटवारी विनोद कुमार द्वारा किया गया । ग्राम पंचायत द्वारा स्वामित्व योजना अंतर्गत 10 पट्टे जारी किए गए,ग्राम चाचोरनी मैं चारागाह अतिक्रमण भूमि का सीमांकन किया गया, ग्राम पंचायत सरपंच प्रतिनिधि भीमराज मीणा, ग्राम विकास अधिकारी राम भरत मीणा द्वारा ग्राम बडबद में आम रास्ते का अतिक्रमण हटाया गया। सामाजिक सुरक्षा पेंशन के नए 8 आवेदन लिए गए एवं मंगला पशु बीमा योजना अंतर्गत 10 नई पशु बीमा पॉलिसी जारी की गई । इस दौरान प्रगति प्रसार अधिकारी विजय कुमार मीणा अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
