मांडलगढ़। स्मार्ट हलचल|नगरपालिका प्रशासन द्वारा पालिका क्षेत्र में दुर्ग स्थित देवतालाब की पाल पर मुख्यमंत्री शहरी रोजगार गारंटी योजना के तहत श्रमिको द्वारा श्रमदान कर तालाब के सौंदर्यीकरण को बढ़ावा प्रदान किया जा रहा है। अधिशासी अधिकारी देवीसिंह राठौड़ ने बताया कि योजनाअंर्तगत श्रमिको द्वारा नगर पालिका क्षेत्र में आवश्यक कार्यो को पूरा करवाने के लिए श्रमिको द्वारा श्रमदान करवाकर कार्यो को गति प्रदान की जा रही है। सुबह 6 से दोपहर दो बजे तक श्रमिकों द्वारा कार्य किया जा रहा है। कार्यस्थल पर ठंडा पानी,मेडिकल किट,पर्याप्त छाया के पुख्ता प्रबंध किए गए है।
