मोड़ का निंबाहेड़ा । आसींद उपखंड क्षेत्र के बराना गांव स्थित खाखुलदेव मंदिर के पुजारी विष्णु मेघवंशी के साथ कथित रूप से मारपीट का मामला सामने आया है। घायल पुजारी को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आसींद में भर्ती कराया गया है, जहां रेफर के लिए भीलवाड़ा भेज दिया है जहाँ उनका इलाज जारी है।
घायल पुजारी की पत्नी सीता देवी ने आसीन्द थाने में दी रिपोर्ट में आरोप लगाया कि उनके पति प्रतिदिन की तरह सुबह मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए गए थे। उनके अनुसार, मंदिर परिसर में पहले से मौजूद कुछ लोगों ने विष्णु मेघवंशी के साथ जातिसूचक गालियां देते हुए कथित रूप से लाठी-डंडों व अन्य हथियारों से मारपीट की। उन्होंने आरोप लगाया कि मारपीट के दौरान उनके पति को मंदिर परिसर से घसीटते हुए बाहर ले जाकर भी पीटा गया।
प्रार्थिया ने इस मामले में रामप्रसाद पिता गोर्वधन वैष्णव, गोविंद पिता रामप्रसाद वैष्णव, भगवान पिता रामप्रसाद वैष्णव, रतन पिता रामप्रसाद वैष्णव, शंभू पिता रूपा जाट एवं नौरत पिता रामप्रसाद वैष्णव सहित अन्य लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। साथ ही सीता देवी ने आरोप लगाया कि इस पूरे घटनाक्रम का मुख्य साजिशकर्ता सम्पत जाट है, जिसने कथित रूप से लोगों को उकसाया। उनका दावा है कि इस संबंध में उनके पास सीसीटीवी फुटेज भी उपलब्ध है।
घटना के बाद घायल विष्णु मेघवंशी को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आसींद पहुंचाया गया, जहां भीलवाड़ा रेफर किया गया जहां उनका उपचार जारी है।
इधर, घटना की जानकारी मिलते ही विभिन्न सामाजिक संगठनों ने आक्रोश व्यक्त किया है। कुछ संगठनों ने आशंका जताई है कि यह घटना अनुसूचित जाति समाज के लोगों को मंदिरों में पूजा-अर्चना से दूर करने की साजिश हो सकती है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। वही आसींद थाना पुलिस ने 6 लोगों के खिलाफ एससीएसटी के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
