कोटपूतली -बहरोड़ : स्मार्ट हलचल|महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय कोलाहेड़ा में संचालित पूर्व प्राथमिक कक्षाओं (बाल वाटिका) के बच्चों के सीखने की प्रक्रिया के प्रदर्शन तथा उनके प्रतिभा एवं क्षमताओं को निखारने के लिए बाल मेला का आयोजन किया गया l शिक्षक संघ (रेसटा) के जिलाध्यक्ष राजवीर चनेजा ने बताया बाल मेले से विद्यार्थियों में रचनात्मकता एवं बौद्धिकता का विकास होता है। इस बाल मेले में प्रधानाचार्य सोमदत्त शर्मा, उपप्रधानाचार्य शिवराम रूंडला , शिक्षक संघ रेसटा के जिलाध्यक्ष राजवीर चनेजा एवं विद्यालय परिवार के समस्त शिक्षक गण और अभिभावक उपस्थित रहे l