मामराज मीणा
–
-अचानक रेलिंग तोड़कर आते हुए ट्रेलर को देखकर मुख्य बस स्टैंड पर मचा हड़कंप,लोगों ने भाग कर बचाई अपनी जान
-प्रत्यक्ष दर्शन के अनुसार वहां के साइड दबने के कारण अनियंत्रित होकर ट्रेलर हुआ दुर्घटनाग्रस्त
-ट्रेलर चित्तौड़गढ़ से ग्रासिम सीमेंट फैक्ट्री चौकी गोरधनपुरा जा रहा था
विराटनगर विधानसभा क्षेत्र के
स्मार्ट हलचल।जयपुर दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग के पावटा मुख्य बस स्टैंड पर अज्ञात वाहन के साइड दबने के कारण एक ट्रेलर अनियंत्रित होकर बिजली के खंबे और राजमार्ग के बीच की रेलिंग को तोड़ता हुआ दूसरे रोड पर जाकर टायर फटने के कारण रुक गया। डिवाइडर को तोड़कर दूसरे रोड पर आते हुए ट्रेलर को देखकर बस स्टैंड पर हड़कंप मच गया और लोगों ने भाग कर अपनी जान बचाई। ड्राइवर के अनुसार अज्ञात वाहन द्वारा साइड दबने के कारण ट्रेलर है नियंत्रित हो गया और बिजली के पल और सड़क के मध्य के डिवाइडर और रेलिंग को तोड़ता हुआ दिल्ली से जयपुर जाने वाले रोड की मध्य लाइन के बीच जाकर रुक गया। गनीमत यह रही कि किसी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई।