चिराग मेघवाल का जिला स्तरीय सम्मान पर मेघवाल समाज ने किया भव्य अभिनंदन

अनिल कुमार

ब्यावर। स्मार्ट हलचल|सामाजिक सरोकारों, मृत्यु भोज उन्मूलन अभियान, वृक्षारोपण, रक्तदान, मानवाधिकार संरक्षण और जनसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने पर समाजसेवी चिराग मेघवाल को 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पृथ्वीराज चौहान स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में जिला प्रशासन द्वारा सम्मानित किया गया।जिला स्तरीय सम्मान मिलने की खुशी में मेघवाल समाज के बंधुओं ने निवर्तमान अध्यक्ष जीवन राम मेहरा के नेतृत्व एवं संरक्षक भगवान सहाय जारोडिया के तत्वावधान में चिराग मेघवाल के निवास स्थान पहुंचकर उनका भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस दौरान जीवन राम मेहरा ने माला पहनाकर, भगवान सहाय जारोडिया ने साफा बांधकर तथा वरिष्ठजन बाबूलाल गुजरिया ने मिठाई खिलाकर अपनी खुशी का इजहार किया। समाज के युवाओं और गणमान्य नागरिकों ने उन्हें मालाएं पहनाकर शुभकामनाएं दीं।

समाजबंधुओं ने कहा कि मृत्यु भोज जैसी सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध चिराग मेघवाल द्वारा चलाया जा रहा जनजागरण अभियान समाज के युवाओं के लिए प्रेरणादायी है। उनके कार्यों को जिला स्तर पर सम्मान मिलना पूरे मेघवाल समाज के लिए गौरव की बात है।
इस अवसर पर चिराग मेघवाल ने समाज के सभी वरिष्ठजनों, समाजबंधुओं एवं युवा साथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जागरूकता और जनसेवा के कार्य आगे भी निरंतर जारी रहेंगे।
कार्यक्रम में जीवन राम मेहरा, भगवान सहाय जारोडिया, सुरेश धोधावत, बाबूलाल गुजरिया, रमेश मेहरा, अनिल कटारिया, ओमप्रकाश बरवड, नरेंद्र कतिरिया, सुनील धोधावत, प्रदीप मेघवंशी, उमेश जयपाल, गुमान मेहरा, राम मेघवाल, दुर्गाराम मेघवाल, एडवोकेट नरेंद्र बरवड, दीपक रॉय कमालिया, मदन कतिरिया, मोहन प्रकाश कमालिया एवं जसवंत कमालिया सहित समाजबंधु एवं युवा साथी उपस्थित रहे।