चित्तौड़गढ़: कांग्रेस सेवादल की जिला बैठक सम्पन्न, संगठन को मजबूत करने पर जोर

चित्तौड़गढ़, स्मार्ट हलचल। जिला कांग्रेस सेवादल चित्तौड़गढ़ के जिला पदाधिकारियों की संगठनात्मक बैठक शुक्रवार को स्टेशन रोड़ स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय पर सम्पन्न हुई। बैठक की शुरुआत वंदे मातरम् के गान के साथ की गई। इस महत्वपूर्ण बैठक में संगठन को मंडल और बूथ स्तर तक मजबूत करने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा हुई।

सेवादल कांग्रेस की रीढ़: गोविन्दभाई पटेल

बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद राजस्थान कांग्रेस सेवादल प्रभारी गोविन्दभाई पटेल ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस सेवादल पार्टी की रीढ़ की हड्डी है। सेवादल की मजबूती के बिना कांग्रेस पार्टी की मजबूती की कल्पना नहीं की जा सकती।

प्रशिक्षण कैम्प और कार्यकारिणी का होगा गठन

जोन प्रभारी व प्रदेश उपाध्यक्ष मोहन हटेला ने बताया कि मंडल एवं बूथ स्तर तक सेवादल के वर्दीधारी कार्यकर्ताओं को तैयार करने के लिए जल्द ही विशेष प्रशिक्षण कैम्प आयोजित किए जाएंगे। बैठक की अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष गौतम विजयवर्गीय ने बताया कि:

  • जिले में ब्लॉक एवं मंडल स्तर पर कार्यकर्ताओं की बैठकें ली जाएंगी।
  • जिला एवं ब्लॉक कार्यकारिणी में युवाओं और महिलाओं की अधिकाधिक भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।
  • संगठन को जमीनी स्तर पर सक्रिय करने के लिए रूपरेखा तैयार की गई है।

बैठक में विशिष्ठ अतिथि संभाग प्रभारी विनोद दादा पाठक और जिला कांग्रेस कमेटी महासचिव अहसान पठान ने भी अपने विचार रखे। इस अवसर पर महिला कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष सना परवीन, यंग बिग्रेड अध्यक्ष प्रभुलाल चौधरी, सतीश शर्मा, वीएस शर्मा, दिनेश गुप्ता, कालूराम शर्मा, कैलाश खींची, राहुल शर्मा, चेतन बैरवा, हिमांशु और फारूख खान सहित कई प्रमुख पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।