( महेन्द्र नागौरी)
भीलवाड़ा| स्मार्ट हलचल|ऑल इंडिया फेयरशॉप डीलर फेडरेशन के बैनर तले शुक्रवार को करेडा तहसील के राशन डीलरों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। जिला उपाध्यक्ष मुकेश कुमार खटीक की मौजूदगी एवं वरिष्ठ संरक्षक भैरूलाल चावंडिया की अध्यक्षता में तहसील कार्यकारिणी के चुनाव संपन्न कराए गए।
चुनाव प्रक्रिया में सर्वसम्मति से पूरण सिंह चुण्डावत को निर्विरोध तहसील अध्यक्ष निर्वाचित किया गया। नवनियुक्त अध्यक्ष का डीलरों ने माला पहनाकर स्वागत किया।
बैठक में 13 सदस्यीय कार्यकारिणी का गठन भी किया गया, जिसमें ओंकारलाल गुर्जर, गोपाललाल आचार्य, भागीरथ गुर्जर, भगवान सिंह चुण्डावत, रामेश्वर खटीक, योगेश कुमार सहित अन्य पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
जिला उपाध्यक्ष मुकेश कुमार खटीक ने संगठन की एकता को डीलरों की ताकत बताते हुए सभी पदाधिकारियों से सक्रिय और पारदर्शी कार्य करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में तहसील के बड़ी संख्या में राशन डीलर मौजूद रहे।
