Homeराजस्थानचित्तौड़गढ़चित्तौड़गढ़ जिला कलक्टर आलोक रंजन आज दिल्ली में हों सम्मानित

चित्तौड़गढ़ जिला कलक्टर आलोक रंजन आज दिल्ली में हों सम्मानित

ओम जैन

शंभूपुरा। स्मार्ट हलचल|जल संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करते हुए चित्तौड़गढ़ जिले ने जल संचय जन भागीदारी 1.0 कार्यक्रम में राष्ट्रीय उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। इसी उपलब्धि के परिणामस्वरूप जिले को जल शक्ति मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा पश्चिमी जोन की श्रेणी-3 में 25 लाख रुपये के राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया जा रहा है। यह सम्मान 18 नवम्बर को नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में जिला कलक्टर आलोक रंजन को प्रदान किया जाएगा।
कार्यक्रम के तहत जिले में ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज विभाग, वन विभाग, जलग्रहण विकास एवं भू संरक्षण विभाग, जल संसाधन विभाग आदि की संयुक्त टीमों द्वारा 7,540 जल संग्रहण एवं भूजल पुनर्भरण संरचना जैसे एनिकट, चेकडेम, तलाई, परकोलेशन टैंक, रूफ-टॉप रेन वाटर हार्वेस्टिंग स्ट्रक्चर, सोक-पिट और रिचार्ज शाफ्ट का निर्माण एवं जीर्णोद्धार किया गया।
1 अप्रैल 2024 से 15 जुलाई 2024 तक चलाए गए विशेष अभियान का प्रभाव जिले के भूजल स्तर में स्पष्ट रूप से देखा गया। भूजल विभाग द्वारा जारी 2024 के मानसून पूर्व एवं मानसून पश्चात् आंकड़ों के अनुसार चित्तौड़गढ़ जिले में भूजल स्तर में 13.99 मीटर की वृद्धि दर्ज की गई, जो राज्य में सर्वाधिक है। यह उपलब्धि जिले के सुनियोजित प्रयासों और जनभागीदारी आधारित जल संरक्षण की सफलता को प्रमाणित करती है।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
news paper logo
RELATED ARTICLES