प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व की सहमति एवं वरिष्ठ नेताओं की अनुशंसा पर जारी हुई नियुक्तियां
वार्ड स्तर पर संगठन विस्तार को गति, कांग्रेस को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने की पहल
छोटीसादड़ी, 27 जुलाई, (ज़ाकिर हुसैन)
स्मार्ट हलचल|राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अनुशासन समिति अध्यक्ष एवं पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना की अनुशंसा तथा राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा, चित्तौड़गढ़ जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रमोद सिसोदिया, जिला कांग्रेस प्रभारी हगामीलाल मेवाड़ा, सह प्रभारी छोटूसिंह मीणा एवं निम्बाहेड़ा-छोटीसादड़ी विधानसभा क्षेत्र प्रभारी राजसिंह झाला की सहमति से छोटीसादड़ी नगर पालिका क्षेत्र के सभी 25 वार्डों के लिए कांग्रेस वार्ड अध्यक्षों की नियुक्ति की घोषणा की गई है। नगर कांग्रेस अध्यक्ष अमृतलाल बण्डी द्वारा इस संबंध में नियुक्ति आदेश जारी किए गए।
जारी आदेश के अनुसार संगठन को वार्ड एवं बूथ स्तर तक अधिक सक्रिय, सशक्त एवं जनसंपर्क आधारित बनाने के उद्देश्य से इन नियुक्तियों को अंतिम रूप दिया गया है। नियुक्त वार्ड अध्यक्ष कांग्रेस की संगठनात्मक गतिविधियों को प्रत्येक वार्ड तक पहुंचाने तथा आमजन के बीच पार्टी की रीति-नीति एवं जनहितकारी कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने का कार्य करेंगे।
घोषित वार्ड अध्यक्ष
नगर कांग्रेस कमेटी द्वारा जारी सूची के अनुसार वार्ड क्रमांक 1 से कैलाश शर्मा, 2 से राजेन्द्र यादव, 3 से देवीलाल खटीक, 4 से पंकज सोनी, 5 से शांतिलाल पाटीदार, 6 से हरीश टेलर, 7 से राहुल कुमावत, 8 से अरविंद नाहर, 9 से समीउल्लाह खान, 10 से धनराज गायरी, 11 से माणक वैष्णव, 12 से आशुतोष नागदा, 13 से यासिर खान, 14 से सुरेश जटिया, 15 से आशीष शर्मा, 16 से राकेश कुमार तेली, 17 से दीपक व्यास, 18 से सुमित चपलोत, 19 से राजकुमार लसोड़, 20 से ललित सोनी, 21 से महेश कुमावत, 22 से प्रदीप ओमेटा, 23 से अशोक देवड़ा, 24 से हेमंत डूंगरवाल तथा 25 से गोविंद नरेड़ी को वार्ड अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
नगर कांग्रेस अध्यक्ष अमृतलाल बण्डी के हस्ताक्षर से जारी नियुक्ति आदेश में सभी नवनियुक्त वार्ड अध्यक्षों से संगठन के प्रति निष्ठा, अनुशासन एवं सक्रियता के साथ कार्य करते हुए कांग्रेस की रीति-नीति, जनहितकारी कार्यक्रमों एवं संगठनात्मक गतिविधियों को जन-जन तक पहुंचाने तथा बूथ एवं वार्ड स्तर पर संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया गया है।
नगर कांग्रेस कमेटी के संगठन महासचिव नरेन्द्र मराठा द्वारा जारी इस नियुक्ति आदेश के साथ ही छोटीसादड़ी नगर कांग्रेस संगठन के वार्ड स्तर पर विस्तार की प्रक्रिया को महत्वपूर्ण मजबूती मिली है।
