शमीउल्ला खान अध्यक्ष एवं मुबारिक हुसैन संगठन महामंत्री मनोनीत, कांग्रेस की रीति-नीति को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प
छोटीसादड़ी 10 अगस्त,(✍🏻 ज़ाकिर हुसैन)
स्मार्ट हलचल|राजस्थान प्रदेश कांग्रेस अनुशासन समिति के अध्यक्ष एवं पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना की अनुशंसा तथा कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष इमरान प्रतापगढ़ी, प्रदेश अध्यक्ष एम.डी. चोपदार एवं चित्तौड़गढ़ जिला अध्यक्ष इम्तियाज हुसैन की सहमति से नगर कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ छोटीसादड़ी की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की गई है।
नगर कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष शमीउल्ला खान ने बताया कि नवगठित कार्यकारिणी का उद्देश्य कांग्रेस संगठन को नगर स्तर पर और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाना है। कार्यकारिणी के पदाधिकारियों से अपेक्षा की गई है कि वे अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की जनहितकारी विचारधारा, संविधान की रक्षा, सामाजिक सद्भाव एवं कांग्रेस की रीति-नीति को जन-जन तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
*यह रहे प्रमुख पदाधिकारी*
नवगठित नगर कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ में शमीउल्ला खान को अध्यक्ष तथा मुबारिक हुसैन को संगठन महामंत्री बनाया गया है। वहीं मुस्ताक खान, वजीर खान, नियाज़ मोहम्मद मंसूरी, रशीद खान,शेर खान, कुतबी बोहरा/हकीम बोहरा, कुतुबी बोहरा /मोइज़ बोहरा, कमरुद्दीन बोहरा, इरफान खान, निसार बोहरा एवं रशीद अब्बासी को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
महासचिव पद पर इस्लामुद्दीन शाह, खलील मोहम्मद, अल्ताफ मंसूरी, शरीफ शाह, जाहिद खान, अंजीजउल्ला खान, अशवाक उल्ता खान, लुकमान खान, शाहिद खान, होजेफा बोहरा एवं काईद भाई बोहरा को मनोनीत किया गया है।
कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी जिलानी मंसूरी को दी गई है।
सचिव एवं सदस्य भी मनोनीत
कार्यकारिणी में सरनवाज खान, जुबेर खान, फारूख मंसूरी, अताउल्ला खान, मुंसिफ खान, सद्दाम खान, रफीक मोहम्मद, आबिद मंसूरी, शब्बीर बोहरा एवं मुबारक हुसैन को सचिव बनाया गया है।
इसी प्रकार रईस खान, जमील मंसूरी, न्याजू भाई, आरिफ मंसूरी, लालाभाई मंसूरी, आदिल अब्बासी, शाहरुक मंसूरी, शहजाद मंसूरी, जुनैद खान, नफीस खान, हिदायत आलम मंसूरी, आरिफ हुसैन एवं अदनान बोहरा को कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया गया है।
प्रवक्ता के रूप में बाबू खान को जिम्मेदारी दी गई है, जबकि शहजाद मंसूरी एवं सेफ़ू अब्बासी को सोशल मीडिया प्रभारी बनाया गया है।
