पार्वती सेवा संस्थान के अध्यक्ष बने राजेन्द्र कुमार मूंदड़ा

पंकज पोरवाल

भीलवाड़ा । स्मार्ट हलचल|पार्वती सेवा संस्थान, भीलवाड़ा के द्विवार्षिक चुनाव सर्वसम्मति एवं निर्विरोध रूप से संपन्न हुए। चुनाव अधिकारी जगदीश चन्द्र काबरा ने आधिकारिक परिणामों की घोषणा करते हुए बताया कि प्रबंधकारिणी के नेतृत्व के लिए राजेन्द्र कुमार मूंदड़ा को सर्वसम्मति से अध्यक्ष निर्वाचित किया गया। कार्यकारिणी में कमलेश डाड को मंत्री तथा गोवर्धन लाल झंवर को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया। चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का उपस्थित सदस्यों ने स्वागत करते हुए संस्थान की गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने की अपेक्षा जताई। बैठक के दौरान संस्थान की पत्रिका के प्रकाशन की जानकारी भी साझा की गई। बताया गया कि अब तक पत्रिका के 82 संस्करण सफलतापूर्वक प्रकाशित किए जा चुके हैं। बैठक में इसकी पुष्टि की गई तथा संस्थान की गतिविधियों एवं सेवा कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने पर चर्चा हुई।