शहर की पहचान बचाने एवं रोजी रोटी के लिए सड़कों पर उतरे शहरवासी

जितेन्द्र गौड़

लाखेरी -स्मार्ट हलचल।लाखेरी की ऐतिहासिक सीमेंट फैक्ट्री बंद होने से हजारों लोगों की आजीविका पर संकट मंडरा गया। सीमेंट फैक्ट्री को पुनः शुरू करवाने को लेकर पूर्व विधायक चंद्रकांता मेघवाल के नेतृत्व में मजदूरों एवं आमजन ने उपखंड अधिकारी को राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, लोकसभा अध्यक्ष, मुख्यमंत्री एवं उद्योग मंत्री तथा कंपनी प्रबंधक के नाम ज्ञापन सौंपा, और एसीसी अड़ाणी फैक्ट्री के शीघ्र संचालन की मांग की। मंगलवार को लोगों का आक्रोश फूट पड़ा और भीषण गर्मी में पैदल रैली निकालकर उपखंड मुख्यालय पहुंचे जहां आमसभा कर सभी संबंधित अधिकारियों एवं सरकार को चेतावनी दी कि किसी भी सूरत में लाखेरी एसीसी अडाणी सीमेंट फैक्ट्री को बंद नहीं होने देंगे चाहे इसके लिए कितनी लंबी लड़ाई लड़ना पड़े। जिसकी शुरुआत आज पैदल मार्च करके हो गई यदि जल्द सकारात्मक परिणाम नहीं मिलता है,तो सड़क से लेकर संसद तक संघर्ष करना पड़े। फैक्ट्री बंद होने से व्यापारियों, परिवहन, मजदूरों आदि लोगों पर असर पड़ा। इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष नवीन यादव, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राकेश सैनी, गिरजा शंकर क्षृंगी, बुद्धि प्रकाश मीणा भोले पारेता, सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता सहित आमजन‌ मौजूद रहे।