(महेन्द्र नागौरी)
भीलवाड़ा|स्मार्ट हलचल।नगर निगम भीलवाड़ा द्वारा राज्य सरकार के निर्देशानुसार 12 जून से 15 जुलाई तक शहरी सेवा शिविर आयोजित किए जाएंगे। आयुक्त हेमाराम चौधरी ने बताया कि निगम कार्यालय के मीटिंग हॉल में आयोजित होने वाले इन शिविरों में आमजन से जुड़े विभिन्न प्रकरणों का त्वरित निस्तारण किया जाएगा।
शिविरों में लीज राशि में छूट, धारा 69-ए के तहत पट्टे जारी करना, कब्जाशुदा भूमि का नियमन, लघु अवधि लीज संपत्तियों को फ्रीहोल्ड करना तथा डी-नोटिफाइड कच्ची बस्तियों के नियमन जैसे कार्यों में राज्य सरकार द्वारा दी गई रियायतों का लाभ दिया जाएगा।
इसके साथ ही शहर में नालों की सफाई, पेचवर्क, सिविल मरम्मत और फेरो कवर लगाने जैसे विकास कार्य भी अभियान के दौरान किए जाएंगे। प्रशासन ने नागरिकों से शिविरों का अधिकाधिक लाभ उठाने की अपील की है।
