कई सालों से लंबित मांगों को लेकर योग प्रशिक्षकों ने दी आंदोलन की चेतावनी

लाखेरी – स्मार्ट हलचल।देईखेड़ा क्षेत्र में आयुर्वेद विभाग में कार्यरत योग प्रशिक्षकों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। प्रशिक्षकों ने बताया कि पिछले पांच वर्षों से लगातार सेवाएं देने के बावजूद न वेतन वृद्धि की गई है और न ही पदों को फुल टाइम किया गया है। योग प्रशिक्षकों ने चेतावनी दी कि मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं होने पर 11 से 21 जून तक आयोजित होने वाले योग दिवस कार्यक्रमों का बहिष्कार करेंगे। उन्होंने आयुष विभाग के अधिकारियों को भी ज्ञापन देकर समस्याओं से अवगत कराया। प्रशिक्षकों का कहना है कि योग को जन-जन तक पहुंचाने वाले कर्मियों की ही उपेक्षा की जा रही है। उन्होंने सरकार से जल्द मांगें पूरी कर भविष्य सुरक्षित करने की मांग की, अन्यथा आंदोलन को व्यापक करने की चेतावनी दी। इस दौरान जिला अध्यक्ष सत्यनारायण सहित राजेश सेन, बृजेश मीणा, मुकेश, दीपक, रवीना कई योग प्रशिक्षक मौजूद रहे।