निकाय चुनाव की कमान तेज: भाजपा ने एडवोकेट जितेंद्र कुमावत को सवाई माधोपुर जिला प्रभारी बनाया

अजय सिंह (चिंटू)

जयपुर-स्मार्ट हलचल|आगामी नगर निकाय चुनाव 2026 को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में भाजपा ओबीसी मोर्चा राजस्थान की ओर से जिला स्तर पर चुनावी जिम्मेदारियां सौंपी जा रही हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ एवं भाजपा ओबीसी मोर्चा राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र कुमावत के निर्देशानुसार एडवोकेट जितेंद्र कुमावत को सवाई माधोपुर जिले का निकाय चुनाव प्रभारी नियुक्त किया गया है।
जितेंद्र कुमावत भाजपा राजस्थान ओबीसी मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता हैं तथा पूर्व में भाजपा जयपुर दक्षिण के जिलामंत्री व भाजपा दूदू मंडल के मण्डल अध्यक्ष का दायित्व भी संभाल चुके हैं। संगठन की ओर से उन्हें सवाई माधोपुर जैसे महत्वपूर्ण जिले की जिम्मेदारी सौंपे जाने को आगामी निकाय चुनाव की तैयारियों के लिहाज से अहम माना जा रहा है।
नई जिम्मेदारी मिलने के बाद कुमावत ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, संगठन महामंत्री अजय कुमार, उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा तथा भाजपा ओबीसी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र कुमावत का आभार जताया। उन्होंने कहा कि संगठन ने एक सामान्य कार्यकर्ता पर विश्वास जताकर जो जिम्मेदारी दी है, उसे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाया जाएगा।
कुमावत ने कहा कि आगामी नगर निकाय चुनाव में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय बनाने और पार्टी की नीतियों एवं सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने के लिए पूरी सक्रियता से कार्य किया जाएगा। उन्होंने संगठन के निर्णय को कार्यकर्ता के सम्मान और विश्वास का प्रतीक बताते हुए चुनाव में भाजपा की जीत के लिए जुटने का संकल्प व्यक्त किया।
कुमावत ने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत, संगठन की मजबूत रणनीति और जनता के विश्वास के साथ भाजपा निकाय चुनाव में बेहतर प्रदर्शन करेगी। उन्होंने संकल्प व्यक्त किया—“भाजपा जीतेगी, कमल खिलेगा।”