शंभूपुरा में चलाया सफाई अभियान, युवाओं ग्रामीणों ने लगाई झाड़ू

ओम जैन

शंभूपुरा। स्मार्ट हलचल|लंबे समय से कचरा व गंदगी की जद में शंभूपुरा कस्बा सफाई की पुकार कर रहा था लेकिन ग्राम पंचायत की लापरवाही का खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा था, जिसकी वजह से नालियां जाम थी, जगह जगह गंदगी के ढेर लगे हुए, क्योकि राजनीति में आपसी मतभेद के चलते सांसद मद से मिला स्वच्छता रथ पंचायत में खड़ा खड़ा खुद धूल मिट्टी खाता रहा लेकिन कभी शंभूपुरा में नही चला जिसका मुख्य कारण सिर्फ यही था कि स्थानीय सरपंच विधायक गुट से था तो वही स्वच्छता रथ सांसद मद से मिला हुआ था, ओर इसी गुटबाजी का खामियाजा शंभूपुरा की जनता ने पिछले 7 साल तक भुगता, जिससे क्षेत्र कि जनता में इस कार्यकाल को लेकर हमेशा ही खासा रोष देखने को मिला ही।
यह रोष अब एक बदलाव में बदल गया और युवाओं ने इसका बीड़ा उठाते हुए रविवार को क्षेत्र में स्वच्छता महाअभियान चलाया ओर रविवार सुबह ही सुबह बड़ी संख्या में युवा और ग्रामीण झाड़ू लेकर सड़को पर निकल पड़े।
इस दौरान पूर्व भाजपा महामंत्री रामप्रसाद जाट, टीम प्रवाह और शंभूपुरा क्षेत्र के बड़ी संख्या में युवाओ ओर ग्रामीणों द्वारा सावा चौराहा, सावा रोड और सांवरिया जी शनि महाराज मंदिर परिसर की सफाई की।
रामप्रसाद जाट ने कहा कि इस स्वच्छता महाअभियान की शुरुआत रविवार से की गई है, अब शंभूपुरा क्षेत्र में यह सफाई अभियान निरन्तर चलाया जाएगा, सफाई में समय तो लगेगा क्योकि बरसो से यहाँ गंदगी जमी जो किसी ने साफ नही कि, बरसो से नाले जाम, सड़को के किनारे कचरे के ढेर लगे जिनको ट्रेक्टर जेसीबी की मदद से हटाया गया, अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा और जो बीड़ा सफाई का उठाया है, तो शंभूपुरा को स्वच्छ और सुंदर बनाकर ही अभियान पूर्ण करेंगे। सभी क्षेत्रवासियों ओर युवाओं का अच्छा सहयोग रहा जिसके लिए अभी का आभार प्रकट करता हु।