Homeराज्यउत्तर प्रदेशनगर में स्वच्छता ही सेवा स्वच्छता ही संस्कार अभियान के अंतर्गत महिला...

नगर में स्वच्छता ही सेवा स्वच्छता ही संस्कार अभियान के अंतर्गत महिला अधिकारी व कर्मचारियों ने संभाली कमान

संचारी रोग नियंत्रण अभियान में बढ़ चढ़ कर अपनी सहभागिता निभा रहा उत्तर प्रदेश नगर निगम महिला अधिकारी एवं कर्मचारी वेलफेयर एसोसिएशन

समर्थ कुमार सक्सेना
लखनऊ। स्मार्ट हलचल/उत्तर प्रदेश नगर निगम महिला अधिकारी एवं कर्मचारी वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा लगातार स्वच्छता ही सेवा अभियान एवं संचारी रोग नियंत्रण अभियान उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे अभियान को गति प्रदान करने के लिए योजनाबद्ध ढंग से कार्य किये जा रहे हैं।जिस क्रम में आज ज़ोन 06 के अंतर्गत आंबरगंज वार्ड के मोमिननगर क्षेत्र के अभियान में प्रतिभाग कर जनमानस की स्वास्थ्य सुरक्षा के द्रष्टिगत रहवासियों को जागरूक किया।

उत्तर प्रदेश नगर निगम महिला अधिकारी एवं कर्मचारी वेलफेयर एसोसिएशन की अध्यक्ष अम्बी बिष्ट, संगठन मंत्री संचिता मिश्रा, महामंत्री अंदलीब जेहरा, नेहा यादव, सीमा सिंह, संगीता व संगठन को प्रोत्साहित करते हुए जोनल अधिकारी मनोज यादव, आर सी यादव, रामजीत पांडे (खाद्य एवं सफाई निरीक्षक) द्वारा निरंतर जोन मे चल रहे संचारी रोग के रोकथाम अभियान व जन जागरूकता में सहभागिता की जा रही है। “लखनऊ को स्वच्छ बनाना है महिलाओं ने भी यह ठाना है” इसी लक्ष्य के साथ संचारी रोगों से बचाव हेतु महिला कर्मचारियों एवं अधिकारियों द्वारा स्वच्छता ही सेवा के भाव से साफ सफाई इत्यादि व्यवस्थाओं को सुदृण बनाए जाने का प्रयास निरंतर नियमित रूप से किया जा रहा है। मुख्य कर निर्धारण अधिकारी अम्बी बिष्ट के नेतृत्व में आज जोन 06 अंर्तगत अंबररगंज वार्ड के मोमिननगर, कैंपबैल रोड के क्षेत्र में वृहद अभियान चलाया गया।

“स्वभाव स्वच्छता, संस्कार स्वच्छता अभियान ” के तहत महिला कर्मचारियों ने भी अभियान को सफल बनाने का जिम्मा उठाया है। अभियान का नेतृत्व करते हुए अध्यक्ष ने कहा कि हम महिलाएं स्वयं साफ सफाई कर रहे हैं और रैली के माध्यम से जागरूकता का प्रसार कर जनता को प्रेरित करने का कार्य भी कर रहे हैं, जिससे कि आम जन को साफ सफाई के प्रति जागरूक कर उनको संचारी रोगों की रोकथाम के बारे में अवगत कराया जा सके और स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान की जा सके।

रैली कार्यक्रम में 68 महिला अधिकारी/कर्मचारी के साथ साथ जोनल अधिकारी व सफाई कर्मचारियों, महिला संगठन की पदाधिकारी व कर्मचारी, स्वास्थ्य विभाग की टीम एवं एसएफआइ इत्यादि लोग मौजूद रहे।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
AD dharti Putra
logo
AD dharti Putra
RELATED ARTICLES