भीलवाड़ा के दो अफसरों को ‘सीएम सराहनीय सेवा पदक’

एसपी यादव व एएसपी जैन का चयन, 16 अप्रैल को जयपुर में होगा सम्मान

भीलवाड़ा | स्मार्ट हलचल|राजस्थान पुलिस दिवस पर जिले के एसपी धर्मेंद्र सिंह यादव और एएसपी पारस जैन को ‘मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक’ से सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान 16 अप्रैल को जयपुर में आयोजित समारोह में दिया जाएगा। उत्कृष्ट सेवा व कर्तव्यनिष्ठा के लिए हुए इस चयन से जिले में खुशी का माहौल है।