Homeराज्यउत्तर प्रदेशसीएम योगी ने विकास कार्यों का जाना हाल,महिला शक्ति को किया नमन

सीएम योगी ने विकास कार्यों का जाना हाल,महिला शक्ति को किया नमन

शीतल निर्भीक
वाराणसी। स्मार्ट हलचल /मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को डेवलपमेंट प्रोजेक्टर देखने पहुंचे गए हैं। बाबतपुर एयरपोर्ट से सड़क मार्ग होते हुए वे सिगरा स्थित भारत सेवा आश्रम पहुंचे। इसके पहले उन्होंने सर्किट हाउस में अधिकारियों के साथ कानून व्यवस्था के बाबत बैठक की। उन्होंने महिला सुरक्षा को लेकर कई निर्देश दिए।

भारत सेवा आश्रम में सीएम

योगी महिलाओं को सिलाई मशीन वितरित करेंगे। इसके बाद सिगरा स्टेडियम का निरीक्षण करेंगे। देर शाम बाबा विश्वनाथ और काल भैरव का दर्शन-पूजन भी करेंगे। इसके बाद ककरमत्ता स्थित फिटनेस जोन का निरीक्षण करने के बाद मंडल स्तर पर चल रहे विकास कार्यों की जानकारी लेंगे।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गतिमान परियोजनाओं को युद्ध स्तर पर अभियान चलाकर गुणवत्ता के साथ पूर्ण किए जाने हेतु विभागीय अधिकारियों एवं कार्यदाई संस्थाओं के अभियंताओं को निर्देशित किया है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि परियोजनाओं को पूर्ण कराए जाने में किसी भी स्तर पर लेट लतीफी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

कानून व्यवस्था की समीक्षा के दौरान उन्होंने दुर्गा पूजा, विजया दशमी एवं अन्य आगामी पर्वों पर पूरी चौकसी बरते जाने के साथ ही चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा कर्मियों की तैनाती सुनिश्चित कराए जाने पर विशेष जोर दिया। पर्वों पर किसी भी प्रकार से आमजन को परेशानी न होने पाए।

वाराणसी के सिगरा स्थित भारत सेवा आश्रम में देर शाम आयोजित कार्यक्रम के दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने पूजन-अर्चन किया। इसके बाद महिला सशक्तीकरण को लेकर भाषण दिया। सीएम के हाथों सिलाई मशीन पाकर महिलाएं खुश हो गईं।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
news paper logo
RELATED ARTICLES