टोडाभीम।
स्मार्ट हलचल।टोडाभीम क्षेत्र के खेड़ी गांव में आयोजित कार्यक्रम में एमआरडीएस समूह के चेयरमैन मातादीन पणिहार का क्षेत्रवासियों की ओर से भव्य एवं आत्मीय स्वागत किया गया। इस दौरान ग्रामीणों ने माला पहनाकर और साफा बांधकर उनका सम्मान किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।
मातादीन पणिहार धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों में सक्रिय हैं। वे एमआरडीएस समूह के माध्यम से विभिन्न स्थानों पर खाटूश्याम मंदिरों का निर्माण करवा चुके हैं। धार्मिक स्थलों के निर्माण के जरिए वे श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़े कार्यों में योगदान दे रहे हैं।
खेड़ी में मिले स्नेह, सम्मान और अपनत्व से अभिभूत मातादीन पणिहार ने क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि लोगों का यह प्रेम और सम्मान उनके लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने सभी का हार्दिक धन्यवाद ज्ञापित किया।