—–>8 सूत्रीय मांगों को लेकर गरजा भारतीय किसान संघ, बैलों की जोड़ी पर 50 हजार अनुदान और गाय पर पेंशन की मांग।
महेंद्र कुमार सैनी
स्मार्ट हलचल/नगर फोर्ट भारतीय किसान संघ तहसील शाखा उनियारा ने किसानों की ज्वलंत समस्याओं को लेकर आज 3 अगस्त को मुख्यमंत्री के नाम उपखंड अधिकारी उनियारा को 8 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा। ज्ञापन में चेतावनी दी गई कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा।भारतीय किसान संघ ने ज्ञापन में बताया कि उनियारा क्षेत्र राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानकर किसानों का, किसानों के लिए, किसानों द्वारा संचालित संगठन है। ज्ञापन की प्रमुख मांगे फसल खराबे का मुआवजा अटका: जिला टोंक एवं उनियारा तहसील क्षेत्र के किसानों को विगत 2024-25 की फसल खराबे की मुआवजा राशि वितरित की गई है, लेकिन बहुत सारे किसानों के खाते में राशि नहीं आई है। वंचित किसानों की उचित जांच कराकर शीघ्र लाभ दिया जाये।बिना क्लेम बीमा दो: राज्य सरकार द्वारा 2024-25 को फसल खराबा मान लिया है और मुआवजा राशि खातों में डाल दी है, इसी तर्ज पर किसानों को बिना क्लेम भी दिया जाये।सीधा खाते में पैसा: किसान क्रेडिट कार्ड – फार्मर रजिस्ट्री के द्वारा किसानों को राज्य सरकार एवं केन्द्र सरकार तथा प्रशासनिक सहायता राशि का लाभ सीधा किसानों के खातों में डाला जाये।बैलों से खेती पर 50 हजार दो: बैलों से खेती करने वाले किसानों की अनुदान राशि 30000 रुपये से बढ़ाकर 50000 रुपये प्रति जोड़ी बैलों पर दी जाये।गौमाता पेंशन योजना लागू करो: गाय माता का संरक्षण करने हेतु प्रति देशी गाय का रजिस्ट्रेशन करके 1000 रुपये प्रति देशी गाय पर अनुदान दिया जाये या गौमाता पेंशन योजना लागू की जाये।दूध का बकाया भुगतान: मुख्यमंत्री दुग्ध उत्पादक संबल योजना के तहत देय राशि 5 रुपये प्रति लीटर का बकाया भुगतान जनवरी 26 से जुलाई 2026 तक का दिया जाये।SH-29 की मरम्मत: उनियारा से इन्द्रगढ़ स्टेट हाईवे 29 का मरम्मत कार्य किया जाये एवं साइडों में लगे बबूलों को हटाया जाये।बोली की सुविधा: राजस्थान की कृषि मंडियों में किसानों की जिन्सों का ढेर करने के नियम को बंद किया जाये एवं किसानों के सुविधानुसार जिन्सों की बोली की सुविधा लागू की जाये।इस दौरान भारतीय किसान संघ के जिला सिंह मंत्री मुकेश चौधरी, तहसील अध्यक्ष रामकिशन चालड़, उपाध्यक्ष मदन भाई गुर्जर, रामरतन गुर्जर, रापूलाल गुर्जर, शिवराज मीणा सहित कई किसान कार्यकर्ता मौजूद रहे।
