निवाई थाने की टोंक एसपी रोशन मीणा के निर्देशन में बड़ी कार्रवाई

भरत देवड़वाल

*अंतर्राज्यीय साइबर ठगी की 2 गैंग के 6 आरोपी गिरफ्तार, 10 मोबाइल-2 ATM-10180 रु. नकद बरामद*

निवाई-टोंक। स्मार्ट हलचल|साइबर अपराध के खिलाफ टोंक पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी है। जिला पुलिस अधीक्षक रोशन मीणा के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतनलाल भार्गव और वृताधिकारी रवि प्रकाश शर्मा के सुपरविजन में थाना प्रभारी भारती के नेतृत्व में निवाई पुलिस ने 2 अलग-अलग अंतर्राज्यीय साइबर फ्रॉड करने वाले गिरोह के 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी वारदात का पर्दाफाश किया।

*पहला गिरोह:*
आरोपी विकास मीणा और नमनारायण मीणा फर्जी मोबाइल नंबरों से सोशल मीडिया पर फर्जी ID बनाकर आकर्षक गिफ्ट और कपड़े ऑनलाइन कम राशि में भेजने व कैश बैक जैसे ऑफर का विज्ञापन करते थे। एड देखने वालों से चैटिंग कर आइटम की फोटो भेजकर डिलीवरी का झांसा देकर एडवांस में पैसा म्यूल बैंक खातों में डलवाकर साइबर फ्रॉड करते थे। इनके खिलाफ NCRP पोर्टल पर 10 शिकायतें दर्ज हैं। इनके कब्जे से 4 मोबाइल फोन और 2 ATM कार्ड व 10180 रुपये नकद जब्त किए गए। प्रकरण संख्या 310/2026 BNS की धारा 318(4), 319(2), 61(2)(क), 112(2) व IT एक्ट 2000 की धारा 66सी, 66डी में दर्ज है।

*दूसरा गिरोह:*
आरोपी प्रधान मीणा, रमेश मीणा, राकेश कुमार जाट और विकास उर्फ बाबू मीणा फर्जी टेलीग्राम चैनल बनाकर ट्रेड ऐप पर डबलिंग का झांसा देकर न्यू जॉइनिंग के नाम पर लोगों को मोटा प्रॉफिट दिलवाने का लालच देकर ठगी करते थे। ठगी की राशि अलग-अलग फर्जी खातों में ट्रांसफर करवाते थे। इनके खिलाफ NCRP पोर्टल पर 19 शिकायतें दर्ज हैं। इनके कब्जे से 6 मोबाइल फोन जब्त हुए। प्रकरण संख्या 311/2026 BNS की धारा 318(4), 319(2), 61(2)(क), 112(2) व IT एक्ट 2000 की धारा 66सी, 66डी में दर्ज है।

*जप्त सामान:*
कुछ एपल आईफोन सहित 10 मोबाइल फोन, 02 ATM कार्ड, 10180 रुपये नकद

*गिरफ्तार आरोपी:*
1. विकास उर्फ बाबू मीणा पुत्र शंकर लाल, जाति मीणा, उम्र 25, निवासी ढाणी जुगलपुरा, थाना निवाई, जिला टोंक
2. प्रधान मीणा पुत्र कैलाश, जाति मीणा, उम्र 22, निवासी बाढ़ गौर खुर्द दतवास, थाना दतवास, जिला टोंक
3. विकास मीणा पुत्र कन्हैया लाल, जाति मीणा, उम्र 20, निवासी वार्ड 07 ढोल की ढाणी, थाना चौथ का बरवाड़ा, जिला सवाईमाधोपुर
4. नमनारायण मीणा पुत्र बतीलाल, जाति मीणा, उम्र 20, निवासी रामनगर, थाना दतवास, जिला टोंक
5. राकेश कुमार जाट पुत्र प्रकाश चंद, जाति जाट, उम्र 23, निवासी छीतर बाबा की ढाणी कोटड़ा, थाना मित्रपुरा, जिला सवाईमाधोपुर
6. रमेश मीणा पुत्र रामकिशोर, जाति मीणा, उम्र 22, निवासी ढोल की ढाणी, थाना चौथ का बरवाड़ा, जिला सवाईमाधोपुर

*कार्रवाई टीम:*
जीतपाल, कमलेश, मुकेश चंद हेड कांस्टेबल, मनप्रीत सिंह, सत्यनारायण, राजेश, मीठा लाल कांस्टेबल।

पुलिस अधीक्षक रोशन मीना ने बताया कि आरोपियों ने देश के विभिन्न राज्यों में लोगों के साथ साइबर फ्रॉड की कई वारदातें की हैं। प्रकरण में अनुसंधान जारी है।