नए श्रम कानूनों की पेचीदगियां बन रहीं सवाल, भ्रांतियां दूर करने इंटक ने उठाई आवाज

(पंकज पोरवाल)

जिलाध्यक्ष दीपक व्यास के नेतृत्व में उपश्रम आयुक्त को सौपा ज्ञापन, प्रभावी क्रियान्वयन के लिए प्रचार सामग्री उपलब्ध कराने की मांग

भीलवाड़ा ।स्मार्ट हलचल|नए श्रम कानूनों को लेकर श्रमिकों के बीच बनी असमंजस की स्थिति दूर करने और कानूनों के प्रावधानों की स्पष्ट जानकारी उपलब्ध कराने की मांग उठी है। जिला इंटक अध्यक्ष दीपक व्यास के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को उपश्रम आयुक्त को ज्ञापन सौंपकर श्रम कानूनों की पेचीदगियों को श्रमिक यूनियनों के सहयोग से दूर करने और प्रभावी क्रियान्वयन के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार की मांग की। ज्ञापन में कहा गया कि नए श्रम कानूनों में व्याप्त पेचीदगियों और भ्रांतियों को श्रमिक यूनियनों के सहयोग से दूर किया जाए। साथ ही कानूनों के प्रभावी एवं सुचारू क्रियान्वयन के लिए श्रमिकों को सरल भाषा में जानकारी उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जाए। प्रतिनिधिमंडल ने व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराने की भी मांग की, ताकि श्रमिक वर्ग अपने अधिकारों और प्रावधानों को समझकर उनका लाभ उठा सके। ज्ञापन सौंपने के दौरान महिला इंटक अध्यक्ष ममता शर्मा, मदन सिंह टांक तथा कृषि उपज मंडी सलाहकार समिति सदस्य जहीरूद्दीन मेवाफरोश मौजूद रहे।