किशन खटीक
स्मार्ट हलचल|रायपुर 8 अक्टूबर रामस्नेही सेवा ट्रस्ट बोराना एवं भामाशाह श्री गिरिराज लड्ढा (सुपुत्र श्री बालूराम जी लड्डा) वापी गुजरात ने राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय भटेवर को एक कंप्यूटर सेट प्रिंटर सहित सहर्ष भेंट किया. विद्यालय के संस्था प्रधान रामपाल तातेला ने आभार एवं धन्यवाद व्यक्त करते हुए बताया की भामाशाह के इस सराहनीय योगदान से विद्यालय के विद्यार्थियों को आधुनिक एवं डिजिटल शिक्षा से जोड़ने में एक मील का पत्थर साबित होगा. आज के इस तकनीक प्रधान युग में कंप्यूटर शिक्षा बच्चों के उज्जवल एवं स्वर्णिम भविष्य के लिए अत्यंत आवश्यक है. इस अमूल्य उपहार से हमारे छात्र-छात्राओं को न केवल कंप्यूटर ज्ञान प्राप्त करने का अवसर मिलेगा बल्कि उनका भौतिक विकास भी नहीं ऊंचाइयों को छूएगा. इस अवसर पर विद्यालय स्टाफ एवं विद्यार्थी आदि उपस्थित थे.