अग्रवाल सम्मेलन द्वारा अग्रसेन जन्मोत्सव पर विभिन्न सेवा कार्यक्रमों का होगा आयोजन

भीलवाड़ा। स्मार्ट हलचल|दक्षिण पश्चिम राजस्थान अग्रवाल के प्रदेश संरक्षक श्री डॉ अशोक सिंघल ने बताया कि सम्मेलन की जिला, युवा एवं महिला टीम द्वारा इस वर्ष भगवान श्री अग्रसेन जी के जन्मोत्सव को ऐतिहासिक और सेवा कार्यों के माध्यम से मनाने का निर्णय लिया गया है। सम्मेल के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष राकेश बुबना, भवानी शंकर दुदानी के अनुसार भगवान अग्रसेन जी के ‘एक रुपया और एक ईंट’ के सिद्धांत को चरितार्थ करते हुए समाज सेवा के लिए सात मुख्य संकल्प लिए हैं।जिला अध्यक्ष के.के. जिंदल एवं सचिव पंकज नागौरी ने संयुक्त रूप से बताया कि संगठन का मुख्य उद्देश्य ‘सेवा ही संगठन है, और संस्कार ही हमारी पहचान है’ की भावना के साथ समाज के हर वर्ग तक पहुँचना है।प्रदेश महिला अध्यक्ष रूपा परसरामपुरिया,प्रदेश महिला महामंत्री नूतन सिंगला,जिला अध्यक्ष सरिता बेरिया ने बताया कि इसी कड़ी में 10 अक्टूबर से लेकर 19 अक्टूबर तक शहर में विभिन्न सेवा प्रकल्पों का आयोजन किया जाएगा।
सात दिवसीय सेवा संकल्पों की रूपरेखा बनाई गई।
प्रदेश प्रवक्ता राजेन्द्र मित्तल एवं अनिल अग्रवाल (रेडीमेड) ने जानकारी दी है कि घुमंतू बच्चों के साथ अग्रसेन जन्मोत्सव की खुशियाँ उन्हें खाना और मिठाई खिलाकर मनाई जाएगी।
• युवा जिला अध्यक्ष CA वैभव बिन्दल, युवा जिला महामंत्री धीरेन्द्र गोयल ने कहा है कि अग्रसेन जन्मोत्सव के पावन दिन 11 अक्टूबर (रविवार) गोपाल गौशाला (दूधाधारी मंदिर) में सनातन संस्कृति के अनुरूप भगवान अग्रसेन जी के द्वारा बलि देने की प्रथा का विरोध करने कि बात को याद करते हुए गौ माता की पूजन कर, गौ माता को चुंदड़ ओढ़ाने के पश्चात गुड़, लापसी व चारे का भोग गौ माता को लगाया जाएगा।
• युवा प्रदेश महामंत्री पंकज अग्रवाल एवं उनकी पूरी टीम द्वारा इन दस दिनों में कलयुग के अवतारी का भव्य प्रचार-प्रसार किया जाएगा
• प्रदेश महामंत्री अमित नागौरी एवं जिला युवा वरिष्ठ उपाध्यक्ष आशीष अग्रवाल द्वारा वृद्धाश्रम में बुजुर्गों की पूजा कर उन्हें ससम्मान भोजन करवाया जाएगा।
• प्रदेश उपाध्यक्ष हरीश अग्रवाल एवं अनिल बिंदल के अनुसार मूक-बधिर विद्यालय में स्टेशनरी सामग्री, नहाने के तौलिए, पानी की बोतलें एवं खाद्य सामग्री के पैकेट वितरित किए जाएंगे।
•जिला सहसचिव लोकेश निमोदिया एवं जिला उपाध्यक्ष अमित अग्रवाल(बीज), पारस अग्रवाल(जैन) ने बताया कि एक अनूठी और अनुकरणीय पहल के तहत दक्षिण पश्चिम राजस्थान अग्रवाल सम्मेलन द्वारा 21 जरूरतमंद बच्चों को गोद लिया जाएगा। इन बच्चों की पढ़ाई, चिकित्सा एवं अन्य सभी आवश्यक सेवा कार्यों का खर्च संगठन वहन करेगा।
• सह संगठन मंत्री मुकेश अग्रवाल (नेवरिया), प्रदेश विशेष आमंत्रित सदस्य सत्यनारायण अग्रवाल (दुडिया) महालक्ष्मी मंदिर अग्रवाल भवन में सुंदरकांड और अग्र चालीसा के भव्य पाठ का आयोजन राज्य स्तर पर किया जाएगा।

इस बैठक में राकेश बूबना हरीश अग्रवाल, डॉक्टर अशोक सिंघल, भवानी शंकर दुदानी आशीष लोहिया, सुनील अग्रवाल रोपा वाले, सत्यनारायण अग्रवाल (दुडिया), मुकेश अग्रवाल (नेवरिया),रूपा परसरामपुरिया, नूतन सिंघला, रश्मि गर्ग, आशा निमोदिया, पारस अग्रवाल, धीरेन्द्र गोयल, लोकेश निमोदिया, अनिल अग्रवाल, राजेंद्र मित्तल, अनिल बिन्दल, वैभव बिन्दल, के के जिंदल, अमित अग्रवाल (बीज), दौलत राम अग्रवाल(शिवाय स्कूल), सुमित सिंगला आदि प्रदेश मीडिया प्रभारी देवेंद्र गाेयल ने बताया कि अग्रसेन जन्मोत्सव को लेकर डॉ अशोक सिंघल, राकेश बूबना के सानिध्य में जोरदार तैयारियां चल रही है।