विधायक आक्या के पिता के निधन पर सांत्वना देने पहुंची उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी

ओम जैन

शंभूपुरा। स्मार्ट हलचल|प्रदेश की उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी सोमवार को अल्पप्रवास पर चित्तौड़गढ़ पहुंची। चित्तौड़गढ़ में उन्होने विधायक चंद्रभान सिंह आक्या से भेंटकर उनके पिता व 40 वर्षो तक ग्राम पंचायत आक्या के मुखिया रहे रामसिंह आक्या के निधन पर शोक व्यक्त किया।
उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी सोमवार को उदयपुर से सडक मार्ग द्वारा दोपहर चित्तौडगढ़ हाईवे पर स्थित भानफोर्ट पेलेस रिसोर्ट पर पहुंची। वहां पर जनप्रतिनिधियो सहित हरिओम सिंह आक्या ने उनकी अगवानी की। उपमुख्यमंत्री ने दिवंगत रामसिंह चौहान की तस्वीर पर पुष्पांजली अर्पित की तथा विधायक चंद्रभान सिंह आक्या से भेंटकर उनके पिता के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए सांत्वना प्रदान की। उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने करीब आधे घण्टे तक विधायक आक्या व उनके परिवार के साथ रहने के बाद प्रस्थान किया।
इस अवसर पर नगर परिषद सभापति अनिल ईनाणी, उप सभापति सुदर्शन रामपुरिया, पूर्व उप सभापति भरत जागेटिया, पूर्व प्रधान प्रवीण सिंह राठौड़, बस्सी मण्डल अध्यक्ष भंवर सिंह खरड़ीबावड़ी, शहर मण्डल अध्यक्ष गौरव त्यागी, मीरा स्मृति संस्थान के सत्यनारायण समदानी, अर्जुन मुन्दडा, अनंत समदानी, पूर्व सावा मण्डल अध्यक्ष रतन डांगी, पार्षद शैलेन्द्र झंवर, रामनरेश गाडरी, प्रदीप काबरा, रवि विराणी, पूरण सिंह राणा, राजन माली, रतन वैष्णव, मनोज पारिक आदि उपस्थित थे।