कांग्रेस अभाव अभियोग प्रकोष्ठ का प्रांतीय सम्मेलन सम्पन्न, संगठन मजबूती पर जोर

 (महेन्द्र नागौरी)

भीलवाड़ा|स्मार्ट हलचल|भीलवाड़ा में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अभाव अभियोग प्रकोष्ठ का प्रांतीय सम्मेलन भव्य रूप से सम्पन्न हुआ। आयोजन प्रदेश अध्यक्षा योगिता पंकज शर्मा (काकू) के नेतृत्व में हुआ, जिसमें पीसीसी संगठन महासचिव ललित टुनवाल, अमीन पठान सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।
सम्मेलन में पूर्व केंद्रीय मंत्री सी.पी. जोशी, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली और पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने संगठन को मजबूत करने और आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए जमीनी स्तर पर सक्रिय रहने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में सुरेशचंद्र पारीक, राधेश्याम शर्मा सहित अनेक पदाधिकारियों ने भाग लिया और “संगठन बढ़ाओ” अभियान को गति देने का संकल्प लिया।