Homeराजस्थानअलवरभाया ने कांग्रेस प्रत्याक्षी उर्मिला जैन के समर्थन में रोड शो

भाया ने कांग्रेस प्रत्याक्षी उर्मिला जैन के समर्थन में रोड शो

भाया ने कांग्रेस प्रत्याक्षी उर्मिला जैन के समर्थन में रोड शो
 दिलीप जैन
चौमहला
स्मार्ट हलचल/पूर्व मंत्री प्रमोद जैन भाया ने सोमवार को कांग्रेस प्रत्याक्षी उर्मिला जैन के समर्थन में रोड शो कर मतदाताओं से जनसंपर्क किया।पूर्व मंत्री प्रमोद जैन भाया उन्हेल नागेश्वर में भगवान पार्श्वनाथ की पूजा अर्चना कर चौमहला पहुंचे तथा कस्बे में कार्यकर्ताओं के साथ पैदल घूम कर जनसंपर्क किया भाया का रास्ते में जगह,जगह फूल मालाओं से स्वागत किया। कांग्रेस कार्यालय पर आयोजित नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए प्रमोद जैन भाया ने झालावाड़ बारा के विकास के लिए कांग्रेस प्रत्याक्षी उर्मिला जैन को विजय बनाने की अपील की। उन्होंने कहा वसुंधरा राजे यहां से सांसद रही,मंत्री रही,उनके बेटे चार बार से सांसद रहे उन्हे झालावाड़ बारा की जनता से प्यार स्नेह होता तो क्षेत्र में कई फेक्ट्रीया कारखाने होते और लोगो को रोजगार मिलता,किसानों की फसले अच्छे दामों में बिकती, उन्होंने कहा उर्मिला जी बारा की बहु है झालावाड़ की भानेज है स्थानीय उम्मीदवार को विजय बनावे।
इस अवसर पर सुसनेर विधायक भेरूसिंह बाबू ,पूर्व विधायक मदनलाल वर्मा, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष नरेंद्र सिंह, मंडल अध्यक्ष संतोष जैन, नगर अध्यक्ष ओम प्रकाश तिवारी,सेवादल ब्लाक अध्यक्ष संजय जैन,संदीप बना,अशोक मीणा,शंकर सिंह,केसर सिंह, प्रवीण गुप्ता,इकबाल मंसूरी,सलामत अली,भव्य गुप्ता,अशोक जैन, सोनू जैन,अशोक भंडारी,राधेश्याम मेहर,शिवलाल,अनिल वर्मा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जन मौजूद रहे

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
20250820_1015526615338469596729204
logo
RELATED ARTICLES