कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने महामंत्री हाजी जमील का किया स्वागत, संगठन मजबूती व जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

मदन मोहन गर्ग

गंगापुर सिटी, स्मार्ट हलचल। बामनवास विधायक एवं कांग्रेस जिला अध्यक्ष इंदिरा मीणा के निजी निवास बोली में रविवार को कांग्रेस के जिला महामंत्री हाजी जमील खां अब्बासी का कांग्रेस जिलाध्यक्ष द्वारा माला व साफा पहनाकर स्वागत किया गया।इस अवसर पर हाजी जमील खां अब्बासी के साथ अब्बासी समाज के सरपरस्त इमामुद्दीन, सरफुद्दीन सेवानिवृत्त सीटीआई, अब्बासी समाज के नायब सदर निसार अहमद तथा इस्लाम भाई भी मौजूद रहे। हाजी जमील खां अब्बासी ने जिलाध्यक्ष का शॉल ओढ़ाकर, फूलमाला पहनाकर तथा गंगापुर सिटी के प्रसिद्ध खीरमोहन भेंट कर सम्मान किया।
इस दौरान जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश में आम जनता विभिन्न मूलभूत सुविधाओं से वंचित है, युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है और महंगाई चरम सीमा पर है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं का दायित्व है कि वे जनता की समस्याओं और मुद्दों को सरकार तक मजबूती से पहुंचाएं तथा अधिक से अधिक युवाओं को पार्टी की विचारधारा से जोड़कर संगठन को मजबूत करें।
कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस संगठन की मजबूती, जनसंपर्क अभियान तथा आगामी राजनीतिक गतिविधियों को लेकर भी चर्चा की गई।